सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : जिलाधिकारी दरभंगा डॉ. त्यागराजन एस.एम के कार्यालय प्रकोष्ठ में दरभंगा जिले के आठ रेलवे गुमटी पर आरओबी निर्माण के लिए भू-अर्जन को लेकर बैठक आयोजित की गई।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
बैठक में बिहार पुल राज्य निर्माण निगम के कार्यपालक अभियंता दीपेश कुमार ने बताया कि एल सी नंबर 18 पंडासराय,एल सी नंबर 21 चट्टी गुमटी, एल सी नंबर 1 और 28 कंगवा गुमटी,एल सी नंबर 02 स्पेशल दिल्ली मोर गुमटी एवं एलसी नंबर 32 काकरघाटी गुमटी, एलसी नंबर 39 सकरी गुमटी, एलसी नंबर 26 म्यूजियम गुमटी पर रेलवे ओवरब्रिज निर्माण के लिए भू-अर्जन का प्रस्ताव है।

जिलाधिकारी में सभी गुमटी की जमीन के रकबा एवं व्यय की राशि की बारी बारी से जानकारी ली। जिसमें सकरी का एलसी नंबर 39 में लगभग 10 करोड़ रुपये का भू-अर्जन होगा। क्योंकि, वहां की जमीन मंहगी है।

कार्यपालक अभियंता ने बताया कि दिल्ली मोड़ गुमटी के आरओबी निर्माण के लिए वहाँ के कुछ मकानों को हटाना होगा। जिलाधिकारी ने इसके लिए अंचलाधिकारी सदर के साथ स्थल मुआयना कर आकलन करने का निर्देश दिया।


स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !