Breaking News

सुप्रीम कोर्ट की विशेष टीम पहुंचेंगी दरभंगा, सड़क सुरक्षा व्यवस्था का लेगी जायजा

डेस्क : दरभंगा समाहरणालय अवस्थित अंबेडकर सभागार में सड़क सुरक्षा को लेकर जिलाधिकारी के आदेश पर जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा व्यवस्था की मुआयना करने सर्वोच्च न्यायालय की टीम दरभंगा आने वाली है, जो दरभंगा जिले में सड़क सुरक्षा के लिए संबंधित विभागों द्वारा किए गए प्रयासों का अवलोकन करेगी।

मसलन जिन स्थलों पर प्रायः दुर्घटना घटित होती है, वैसे चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर महत्वपूर्ण सूचनाओं के साइनेज लगाए जाने हैं, नजदीकी ट्रामा सेंटर व प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी का मोबाइल नंबर प्रदर्शित किया जाना है, वैसे ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटना से बचाव के लिए पथ निर्माण विभाग व एनएचएआई द्वारा ब्रेकर व महत्वपूर्ण सूचनाओं को साइनेज के माध्यम से प्रदर्शित किया जाना है।

Collectorate Darbhanga

वाहनों के लिए निर्धारित गति सीमा का अनुश्रवण कराया जाना है, वाहन चालकों का नियमित चिकित्सीय जांच की जानी है, दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का प्रयोग तथा चार चक्के वाले वाहनों में सेफ्टी बेल्ट का प्रयोग किया जाना है। इन सब तथ्यों का अवलोकन करेंगे। दरभंगा में यातायात नियमों का सही से अनुपालन करवाया जा रहा है या नहीं।

Road Safety darbhanga

उन्होंने कहा कि जो लोग दुर्घटनाग्रस्त लोगों की मदद करते हैं उन्हें अच्छे मददगार(Good samaritan)का प्रशस्ति पत्र भी दिया जाता है। ऐसे लोगों की जानकारी परिवहन विभाग को दी जाए। बैठक में संबंधित विभाग के पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को, अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन का लक्ष्य

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला …

दरभंगा में 600 ml कोडीन कफसिरप, 170 लीटर बियर समेत 4000 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण, करीब 44 लाख रुपये मूल्य की शराब नष्ट

देशी शराब, विदेशी शराब और बीयर सहित अवैध मादक पदार्थों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई …

कृष्ण जन्माष्टमी :: दरभंगा डीएम एवं एसएसपी ने इस्कॉन मंदिर का किया संयुक्त निरीक्षण

श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं भीड़ नियंत्रण को लेकर डीएम एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *