Breaking News

हड़कंप :: 37 पुलिसकर्मी सस्पेंड, ATS एडीजी के औचक निरीक्षण में खुली पोल तो एसएसपी ने की बड़ी कार्रवाई

Swarnim Times

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : बिहार एटीएस के एडीजी रवींद्रन शंकरण ने 12 थानों का औचक निरीक्षण किया। एटीएस एडीजी शनिवार को अचानक पटना से मुजफ्फरपुर पहुंच गए। एडीजी के औचक निरीक्षण के दौरान पुलिस की लापरवाही की पोल खुल गई। औचक निरीक्षण के दौरान गश्त और ड्यूटी से 12 थानों के 37 पुलिसकर्मी गायब पाए गए।

Advt.

एडीजी के औचक निरीक्षण की जानकारी मिलने के बावजूद थानों में ही ऑन ड्यूटी जवान सोए मिले। मुजफ्फरपुर एसएसपी ने कार्रवाई करते हुए 37 जवानों को सस्पेंड कर दिया। औचक निरीक्षण के दौरान एडीजी के साथ आईजी से लेकर एसएसपी तक देर रात तक सड़कों पर दिखे। एडीजी के पहुंचने की सूचना मिलते ही कई पुलिसकर्मी रात में ही भागकर थाने पहुंचे।

Polytechnic Guru

ग्रामीण इलाकों के कई थानेदार और दारोगा शहर स्थित अपने आवास थे, सभी भागे-भागे थाने पहुंचे। हालांकि गायघाट थाना के चार, कटरा थाना के पांच, मीनापुर अंतर्गत पानापुर ओपी के दो, बेनीबाद ओपी के एक, मुशहरी थाना के दो, मीनापुर थाना के दो, ब्रह्मपुरा थाना के तीन, काजी मोहम्मदपुर थाना के तीन, कांटी थाना के सात, मोतीपुर थाना के चार, कथैया थाना के एक और तुर्की ओपी के तीन पुलिस कर्मियों ड्यूटी और गश्त से गायब मिले।

Advertisement

इस दौरान कटरा थाने के पुलिसकर्मी वायरलेस पर गश्त की गलत लोकेशन बताते पकड़े गए। वायरलेस पर पूछने पर कटरा थाने की गश्ती पुलिस ने क्षेत्र में होने की बात बताई, जबकि गश्ती जीप थाने में ही खड़ी थी। ऐसी ही लापरवाही काजी मोहम्मदपुर व ब्रह्मपुरा पुलिस की भी मिली।

SSP MUZAFFARPUR

एसएसपी जयंतकांत ने बताया कि कि शनिवार रात सूबे के सभी जिलों में पुलिस गश्त और ड्यूटी का जायजा लेने के लिए पटना मुख्यालय से डीजीपी से लेकर एडीजी और आईजी तक निकले थे। इसी के तहत एटीएस के एडीजी रवींद्रन शंकरण मुजफ्फरपुर पहुंचे थे।

ADG ATS

एडीजी के आने पर पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया. वरीय पदाधिकारियों से लेकर थानेदार तक की टीम सुबह चार बजे तक ऑन रोड रहे. खुद आइजी से लेकर एसएसपी तक गश्ती का हाल लेते रहे. गश्त की पड़ताल करने से पूर्व एडीजी एटीएस ने वरीय अधिकारियों से चुनाव को लेकर की गयी कार्रवाई की समीक्षा की.

Advertisement

थाना-निलंबित पुलिसकर्मी

गायघाट -चार

कटरा -पांच

पानापुर ओपी (मीनापुर) -दो

बेनीबाद ओपी -एक

मुशहरी -दो

मीनापुर -दो

ब्रह्मपुरा -तीन

काजीमोहम्मदपुर -तीन

कांटी -सात

मोतीपुर -चार

कथैया -एक

तुर्की – तीन

Advt

Check Also

Bihar Crime News: प्रेम विवाह की सजा! नाराज पिता ने दामाद को मारी गोली, मौके पर मौत

मुजफ्फरपुर जिले के सिवाईपट्टी थाना क्षेत्र के बनघरा गांव में प्रेम विवाह का एक खौफनाक …

महान गणितज्ञ प्रो.जे.एल.कर्ण का 90 वर्ष की उम्र में निधन, शोक

  डेस्क। राष्ट्रीय स्तर पर पाठ्यक्रम में पढ़ाई जाने वाली भारती भवन पब्लिकेशन की प्रसिद्ध …

मुजफ्फरपुर में पत्रकार की गला रेत कर हत्या, फैली सनसनी

  डेस्क। बिहार के मुजफ्फरपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां बदमाशों ने …