दरभंगा। बिहार बोर्ड इंटर परीक्षा का परिणाम आते ही दीक्षा क्लासेज के सभी छात्र छात्राएं झूम उठे। दर्जन भर छात्र छात्राओं ने इंटर परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्णता हासिल कर सफलता का परचम लहराया है।


वीआईपी रोड लहेरियासराय गर्ल्स स्कूल के सामने यूको बैंक वाली गली में स्थित दीक्षा क्लासेज के इंटर साइंस के दर्जनभर छात्रों ने मुख्य विषयों में डिस्टिंक्शन के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्णता हासिल कर सफलता का परचम लहराया है।

मनीष कुमार रजक को 5 विषयों में डिस्टिंक्शन के साथ कुल 81% मार्क्स हासिल हुआ है जिसमें गणित में सबसे ज्यादा 95 अंक शामिल है।
- सब इंस्पेक्टर अनूप मिश्रा की अनूठी पहल :: नवरात्रि में स्कूल बैग और स्टेशनरी बांटकर शिक्षा के लिए किया जाएगा प्रेरित
- दरभंगा में जन वितरण प्रणाली को मिलेगा तकनीकी मजबूती, 70 नव PDS विक्रेताओं को वितरित हुई ईपॉस मशीन
- मदारपुर में निर्माणाधीन नाला एवं दिल्ली मोड़ बस स्टैंड का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण
- दरभंगा में FMCG Products की आड़ में कंटेनर से लाई जा रही 4,947.120 लीटर शराब बरामद, 2 गिरफ्तार
- Big Breaking :: दरभंगा में EOU की छापेमारी, बहादुरपुर BDO के आवास पर जनकपुरी में सुबह-सुबह पहुंची टीम

छात्रा जयंती कुमारी को भी पांच विषयों में डिस्टिंक्शन के साथ कुल 80% वहीं छात्र रंजन कुमार पासवान को 76.6% के साथ प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण आकाश मिश्रा, निखिल मिश्रा, हिमांशु राज, खुशी कुमारी, ओम चौधरी, शालिनी कुमारी, प्रिंस कुमार राय एवं अन्य बच्चों ने बेहतरीन रिजल्ट देकर अपने शिक्षकों सहित अपने परिवार एवं समाज का नाम रोशन किया है।


दीक्षा क्लासेज के निदेशक एस के झा ने बताया कि हम उन बच्चों के बीच शिक्षा देते हैं जो ज्यादातर गरीब परिवार से आते हैं। उसके लिए एक अच्छी शिक्षा प्रदान करने की हमने समुचित व्यवस्था करने की कोशिश की है। जिसके कारण आज इन छात्रों का रिजल्ट बेहतरीन रहा है।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !