Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने थानाध्यक्षों को दिए कई अहम निर्देश

एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने थानाध्यक्षों को दिए कई अहम निर्देश

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। एसएसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने शनिवार को ऑडिटोरियम में मई माह की क्राइम मीटिंग की। उन्होंने थानावार पूर्व से लंबित कांड, मई में प्रतिवेदित व निष्पादित कांडों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान क्रम में निष्पादित करने वाले थानाध्यक्ष को विशेष रूप से दिशा-निर्देश दिए तथा लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई करने को कहा।

 

 

उन्होंने निर्देश दिया कि किसी भी हाल में प्रतिवेदित कांडों से ढाई गुना से अधिक कांड लंबित न रहे। उन्होंने पुलिस महानिदेशक द्वारा निर्धारित 75 दिनों के अंदर अनुसंधान पूर्ण कर कांडों के निष्पादन के लक्ष्य को हर हाल में पालन करने को कहा। साथ ही एससी-एसटी, पॉस्को व सड़क दुर्घटना के कांडों को समय सीमा के भीतर निष्पादित करने को कहा। उनहोंने त्वरित गति से निष्पादन के लिए कांड में अभियुक्तों की गिरफ्तारी वारंट, इश्तहार, कुर्की, विशेष व अविशेष कांडों में पर्यवेक्षण टिप्पणी निर्गत करने को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

 

Check Also

विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, दरभंगा में एक भावनात्मक एवं …

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …