Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / मिथिला खादी का मौलागंज में भव्य शुभारंभ

मिथिला खादी का मौलागंज में भव्य शुभारंभ

दरभंगा। शहर के मौलागंज स्थित मस्जिद के सामने मिथिला खादी के दूसरे ब्रांच का आज भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में दरभंगा विधायक संजय सरावगी, मेयर अंजुम आरा, तथा डिप्टी मेयर नाजिया हसन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर स्टोर का शुभारंभ किया।

उद्घाटन के अवसर पर मिथिला खादी के प्रोपराइटर आदिल इक़बाल और महबूब अंसारी ने बताया कि ग्राहकों की बढ़ती मांग को देखते हुए मौलागंज में यह दूसरा ब्रांच खोला गया है। यहां खादी, कॉटन, लिनन और सिल्क सहित सभी प्रकार के फैब्रिक्स एक ही स्थान पर उपलब्ध कराए जाएंगे।

 

उन्होंने आगे बताया कि मिथिला खादी का पहला ब्रांच शिवधारा, दरभंगा में स्थित है, जिसे विगत तीन वर्षों से सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों के सहयोग और विश्वास ने ही दूसरे ब्रांच खोलने का मार्ग प्रशस्त किया है।

 

उद्घाटन कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारी, समाजसेवी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। मौके पर मेहमानों का स्वागत पारंपरिक तरीके से किया गया तथा स्टोर के आधुनिक व आकर्षक कलेक्शन को लेकर लोगों में उत्साह देखा गया।

 

मिथिला खादी प्रबंधन ने भरोसा दिलाया कि गुणवत्ता, डिज़ाइन और उचित मूल्य—इन तीनों मूल्यों पर आधारित सेवा प्रदान कर ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास जारी रहेगा।

Check Also

विदाई समारोह आयोजित :: उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद पटना में संभालेंगे नई जिम्मेदारी; आशीष अमन ने ग्रहण किया प्रभारी जिला जनसंपर्क पदाधिकारी दरभंगा का पदभार

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिला जनसंपर्क कार्यालय, दरभंगा में एक भावनात्मक एवं …

दरभंगा में सजे ग्लैमर के मंच पर छाए राजेश्वर राणा, VVIP Guest of Honor के रूप में मिला सम्मान

Mr & Miss Mithilanchal Season-03 युवा उद्यमी राजेश्वर राणा बने VVIP Guest of Honor, पाग-अंगवस्त्र …

दरभंगा में तबादला एक्सप्रेस :: 131 सहायक प्रशासी पदाधिकारी एवं लिपिकों का तबादला, डीएम कौशल कुमार ने जारी किया बड़ा आदेश, देखें किसे कहां मिली नई तैनाती पूरी लिस्ट…

तीन वर्ष से अधिक समय से एक ही कार्यालय में पदस्थापित कर्मियों का प्रशासनिक आधार …