Breaking News

कम बजट में लग्ज़री अनुभव दे रहा Hotel MJ Inn, बना यात्रियों और परिवारों की पहली पसंद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के प्रमुख आतिथ्य प्रतिष्ठानों में तेजी से अपनी अलग पहचान बना रहा होटल एमजे इन अपनी उत्कृष्ट सेवाओं, आधुनिक सुविधाओं और अतिथियों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के कारण यात्रियों की पहली पसंद बनता जा रहा है।

 

 

दरभंगा आगमन पर आरामदायक, सुरक्षित और किफायती ठहराव की चाह रखने वाले पर्यटकों, व्यवसायियों और परिवारों के लिए होटल एमजे इन एक विश्वसनीय विकल्प साबित हो रहा है।

Hotel MJ Inn लहेरियासराय वीआईपी रोड बेंता में आरबी मेमोरियल अस्पताल के ठीक सामने वाली गली में अवस्थित है।

बता दें कि Hotel MJ Inn का उद्घाटन बीते 29 सितंबर 2025 को बेनीपुर के विधायक अजय कुमार चौधरी उर्फ विनय कुमार चौधरी के करकमलों द्वारा किया गया था।

 

होटल प्रशासन के अनुसार, एमजे इन का उद्देश्य अतिथियों को अंतरराष्ट्रीय मानकों पर आधारित सुविधाएं उपलब्ध कराना है। यही कारण है कि होटल में साफ-सुथरे और सुसज्जित कमरे, तेज वाई-फाई सुविधा, हाइजेनिक किचन, 24×7 रूम सर्विस और प्रोफेशनल स्टाफ जैसी सुविधाएँ दी जा रही हैं। वहीं, शहर के प्रमुख स्थलों, रेलवे स्टेशन व बाजार के नजदीक होने के कारण होटल की लोकेशन भी इसकी खासियत बन गई है।

 

राजेश्वर राणा

वहीं जेडीयू नेता राजेश्वर राणा ने बताया कि दरभंगा में बेहतर और भरोसेमंद ठहराव की तलाश करने वाले यात्रियों के लिए होटल एमजे इन अब एक विश्वसनीय व पसंदीदा विकल्प बन चुका है।

होटल एमजे इन प्रबंधन ने कहा कि “हमारा संकल्प अतिथियों को सर्वोत्तम आतिथ्य अनुभव प्रदान करना है। साफ-सफाई, समयबद्ध सेवा और ग्राहकों की संतुष्टि हमारे लिए सर्वोपरि है। इसी विश्वास के साथ हम दरभंगा में अतिथि सत्कार के नए मानक स्थापित कर रहे हैं।”

 

होटल एमजे इन में व्यवसायिक यात्रियों के लिए शांत कार्य वातावरण, मीटिंग सुविधाएँ और तेज इंटरनेट उपलब्ध है, जबकि परिवारों के लिए सुरक्षित वातावरण, गुणवत्तापूर्ण भोजन और आरामदायक रहने की व्यवस्था हमेशा प्राथमिकता पर रखी जाती है।

 

अतिथियों द्वारा होटल की सेवाओं को लगातार सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने के बाद, होटल प्रबंधन ने सुविधाओं में और विस्तार करने की घोषणा भी की है।

 

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …