बिहार की राजधानी पटना से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। दानापुर के गोला रोड इलाके में बुधवार को एक तेज रफ्तार थार वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर मौजूद लोगों को कुचलते हुए आगे बढ़ गया। इस हादसे में करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत पीएमसीएच में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, वाहन की रफ्तार काफी तेज थी, जिससे चालक गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका।
हादसे से आक्रोशित लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने दुर्घटनाग्रस्त थार गाड़ी को घेर लिया और उसमें आग लगा दी। देखते ही देखते वाहन आग की लपटों में घिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और चालक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !