बाढ़ (दानापुर): सोमवार को पटना-कटिहार इंटरसिटी एक्सप्रेस के इंजन में तकनीकी खराबी आ गई, जिससे ट्रेन बाढ़ रेलवे स्टेशन पर करीब एक घंटे तक रुकी रही। कड़ाके की ठंड और शीतलहर में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

ट्रेन पटना जंक्शन से प्लेटफार्म नंबर 5 से देरी से चली थी और पटना साहेब, फतुहा व बख्तियारपुर होते हुए बाढ़ स्टेशन पहुंची। प्लेटफार्म नंबर 2 पर इंजन फेल होने के बाद लोको पायलट ने समस्या सुलझाने की कोशिश की, लेकिन ट्रेन वहीं रुकी रही।
रेल प्रशासन ने तुरंत कदम उठाते हुए अन्य ट्रेनों का मार्ग बदल दिया, ताकि परिचालन बाधित न हो। तकनीकी टीम और लोको पायलट ने लगभग एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद इंजन ठीक किया और ट्रेन आगे बढ़ सकी।
यात्रियों ने कहा कि ठंड में अचानक ट्रेन रुकने से परेशानी हुई, लेकिन प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से स्थिति संभल गई।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !