Breaking News

अमरपाटन में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, एक की मौत, चार घायल

सतना जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। सतना रोड पर गुरुकुल स्कूल के पास मजदूरों से भरी ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

मिली जानकारी के अनुसार, अमरपाटन के पड़क्का स्थित एलएनटी प्लांट से ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोहे की छड़ें लोड की गई थीं। इन्हीं छड़ों के साथ कई मजदूर भी ट्रॉली में सवार थे, जो काम के सिलसिले में उचेहरा की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में क्षमता से अधिक लोड होने के कारण वाहन पहले से ही असंतुलित स्थिति में था।

बाइक को बचाने में हुआ हादसा

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गुरुकुल स्कूल के पास अचानक सामने से एक बाइक आ गई। बाइक को बचाने के लिए चालक ने तेज ब्रेक लगाया, जिससे भारी-भरकम लोहे की छड़ों से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली संतुलन खो बैठी और सड़क पर पलट गई। हादसा इतना भयावह था कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार मजदूर ट्रॉली के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

घायलों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

सूचना मिलते ही अमरपाटन पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल अमरपाटन ले जाया गया। डॉक्टरों के अनुसार, दो मजदूरों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल सतना रेफर किया गया है, जबकि अन्य दो का इलाज अमरपाटन सिविल अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में ओवरलोडिंग और वाहन चालक की लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

Check Also

धार हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा: बेडरूम वीडियो, अवैध संबंध और साजिश से जुड़ी परतें खुलीं, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के धार जिले के गोंदीखेड़ा गांव में हुए देवकृष्ण पुरोहित हत्याकांड ने पूरे …

70 फीट गहरे बोरवेल में जिंदगी से जंग: उज्जैन में मासूम को बचाने के लिए जारी है लंबा रेस्क्यू ऑपरेशन

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले से सामने आई एक दर्दनाक घटना ने पूरे देश का …

मंदसौर में केमिकल से बन रहा था ‘जहरीला दूध’, तीन साल पुराना खेल पुलिस ने किया बेनकाब

मध्य प्रदेश के Mandsaur से सामने आया नकली दूध का मामला लोगों को सोचने पर …