सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा प्रमंडलीय आयुक्त हिमांशु कुमार राय की अध्यक्षता में प्रमण्डलीय सभागार में दरभंगा प्रमण्डल के अंतर्गत आने वाले तीनों जिलों – दरभंगा, मधुबनी एवं समस्तीपुर के अधिकारियों के साथ पंचायत सरकार भवन निर्माण को लेकर पंचायती राज विभाग से संबंधित प्रमण्डल स्तरीय समीक्षात्मक बैठक हुई।

आयुक्त ने पंचायत सरकार भवन निर्माण की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
उन्होंने पंचायत सरकार भवनों के लंबित कार्यों में तेजी लाने तथा नियमित अनुश्रवण सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया।
आयुक्त ने कन्या विवाह मंडप एवं मुक्ति धाम निर्माण कार्यों की भी बारी-बारी से समीक्षा की गई।
उन्होंने निर्देश दिया कि इन योजनाओं के तहत स्वीकृत सभी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए, ताकि ग्रामीण जनता को आवश्यक सामाजिक एवं सामुदायिक सुविधाएं समय पर उपलब्ध हो सकें।
बैठक में 15वीं वित्त योजना एवं 6वीं वित्त योजना के अंतर्गत प्राप्त राशि के व्यय, प्रगति एवं उपयोगिता प्रमाण पत्र की स्थिति की भी विस्तार से समीक्षा की गई।


आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित लक्ष्यों को ससमय पर प्राप्त करने के लिए समन्वय और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।
बैठक में क्षेत्रीय योजना पदाधिकारी आकाश ऐश्वर्य, तीनों जिलों के कार्यपालक अभियंता (भवन), कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !