Breaking News

बिहार :: मैट्रिक परीक्षा फॉर्म भरने का शिड्यूल जारी, 2 जनवरी से भरे जाएंगे फॉर्म

1131201611137पटना : शुक्रवार की देर शाम को बिहार बोर्ड ने मैट्रिक के परीक्षा फॉर्म भरने का शिड्यूल जारी कर दिया.बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा के लिए फॉर्म 2 जनवरी से भरे जाएंगे.

बिहार में मैट्रिक की परीक्षा 1 मार्च से 8 मार्च तक होनी है. बोर्ड के मुताबिक फॉर्म भरने की शुरुआत 2 जनवरी से होगी. बिना विलंब शुल्क के फॉर्म 11 जनवरी तक भरे जाएंगे, जबकि आप 12 से 16 जनवरी के बीच फॉर्म भरेंगे तो 100 रुपए विलंब शुल्क देना होगा.

परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से भरे जाएंगे और इसकी जिम्मेदारी स्कूलों की ही होगी. परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर के मुताबिक ऑनलाइन आवेदन के बाद सभी स्कूलों के प्राचार्य को 18 जनवरी तक जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में सूची जमा करा देनी है.

जिला शिक्षा पदाधिकारियों को सूची और फीस की रसीद 20 जनवरी तक बोर्ड कार्यालय में जमा कराने को कहा गया है. बोर्ड ने संकाय के हिसाब से परीक्षा फॉर्म के लिए अलग-अलग शुल्क रखा है.

Check Also

दरभंगा में करोड़ों की चांदी लूटकांड का खुलासा, विशाल महासेठ समेत 5 गिरफ्तार 62 किलो चांदी और 5.94 लाख रुपये बरामद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जिले के सिमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत शोभन से …

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …