सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मिथिलांचल के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान ओमेगा स्टडी सेंटर दरभंगा ने JEE Main 2026 (Phase-2) के घोषित परिणामों में एक बार फिर ऐतिहासिक सफलता दर्ज करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस वर्ष संस्थान के 7 विद्यार्थियों ने 99 से अधिक पर्सेंटाइल प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।


संस्थान के चेयरमैन सुमन कुमार ठाकुर ने बताया कि सफल विद्यार्थियों में अनिक राज (99.59), आदित्य सिन्हा (99.57), प्रियांशु राज (99.49), अभिनव अजय (99.44), आकर्ष राज (99.25), श्रुति कुमारी (99.09) एवं नंदनी गुप्ता (99.05) शामिल हैं। इसके अतिरिक्त 70 से अधिक विद्यार्थियों ने 96+ पर्सेंटाइल हासिल कर संस्थान की शैक्षणिक गुणवत्ता को प्रमाणित किया है।

उन्होंने जानकारी दी कि इस वर्ष 160 से अधिक विद्यार्थी JEE Advanced के लिए क्वालिफाई हुए हैं, जो उत्तर बिहार में एक उल्लेखनीय उपलब्धि मानी जा रही है। यह सफलता अनुशासन, निरंतर अभ्यास और विशेषज्ञ मार्गदर्शन का परिणाम है।
संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर सुमित कुमार चौबे ने कहा कि ओमेगा स्टडी सेंटर पिछले 12 वर्षों से राज्य स्तर पर उत्कृष्ट परिणाम देता आ रहा है। उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थी अब अनुभवी शिक्षकों के निर्देशन में JEE Advanced की तैयारी में जुट गए हैं।

इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और प्रबंधन टीम के सहयोग को देते हुए संस्थान ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस उपलब्धि में वरिष्ठ शिक्षकगण आशीष ओझा, अनुज मिश्रा, रौशन कुमार, निशिकांत सिन्हा, पंकज कुमार, रोहित कुमार, धनंजय सिंह, विकास कश्यप, आर्यन राज तथा प्रबंधन टीम के प्रवीण कुमार, चंद्रमणि प्रकाश, रोशन कुमार, अनुराग आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

उल्लेखनीय है कि ओमेगा स्टडी सेंटर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी के क्षेत्र में बिहार का एक विश्वसनीय और अग्रणी संस्थान बन चुका है। संस्थान के सैकड़ों विद्यार्थी देश के विभिन्न IITs, सरकारी मेडिकल कॉलेजों एवं प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित हो चुके हैं।
संस्थान ने यह भी घोषणा की है कि 11वीं कक्षा का नया बैच 27 अप्रैल से प्रारंभ होगा।

स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !