Breaking News

उ०प्र० :: इटौंजा के अमानीगंज में घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर गुड़िया देवी (30) ने फांसी पर लटककर जान देदी।

लखनऊ (राज प्रताप सिंह) : इटौंजा के अमानीगंज में घरेलू कलह से क्षुब्ध होकर गुड़िया देवी (30) ने फांसी पर लटककर जान देदी। मंगलवार की सुबह हुई घटना के समय पति राजेश रावत बेटे को साथ लेकर घर से बाहर गए थे। गुडिया देवी 7 माह की गर्भवती थी तथा 5 वर्ष का बेटा है। मृतका के पिता ने पति पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
        मंगलवार सुबह तकरीबन 8बजे राजेश गुड़िया से फोन पर बात करना चाहा। फोन आफ था तब पड़ोसियों  को फोन कर पत्नी से बात कराने को कहा। पड़ोसियों को कमरा अंदर से बंद मिला खिड़की से झाकने पर पंखें के हुक में साड़ी से गुड़िया का शव लटका हुआ दिखा। पड़ोसियों ने राजेश को सूचना दी। मौके पर पहुंची बीकेटी की क्षेत्राधिकारी तनु उपाध्याय के सामने पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को उतारा पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इटौंजा के लालपुर निवासी राजेश लकड़ी कटान का काम करतें हैं। तथा अमानीगंज में बनवारी लाल बाजपेयी के मकान में किराये पर रहते हैं। राजेश ने महमूदाबाद सीतापुर के बछलापुर के रामचंद्र की बेटी से 9 वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। जिससे 5 वर्ष का बेटा था तथा पत्नी 7 माह की गर्भवती थी।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …