Breaking News

बिहार :: मैट्रिक की परीक्षा देते समय छात्रा को हार्ट अटैक, हुई मौत

पटना : अरवल जिले के कुर्था स्थित शहीद जगदेव कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मैट्रिक परीक्षा देने के दौरान एक छात्रा को हार्ट अटैक से मौत हो गई।

मिली जानकारी के मुताबिक कुर्था स्थित शहीद जगदेव कॉलेज परीक्षा केंद्र में परीक्षा देने के क्रम में एक छात्रा की तबीयत काफी बिगड़ने लगी। केंद्र पर तैनात वीक्षकों ने तबीयत बिगड़ने पर छात्रा को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। वहां चिकित्सको ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

छात्रा का नाम अंशु कुमारी (15 वर्ष) है। वह वंशी थाना क्षेत्र के दाउदपुर गाँव निवासी राम केवल सिंह की पुत्री है।इस घटना से आक्रोशित लोगो ने कुर्था टेकारी पथ को जाम किया लेकिन प्रशासन के हस्तक्षेप से जाम हटा दिया गया। चिकित्सको का कहना है कि सम्भवतः उसकी मौत हृदयाघात से हुई है।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …