Breaking News

बिहार :: किऊल स्टेशन बनेगा वाई-फाई जोन

 

लखीसराय—- किउल स्टेशन पर जल्द ही यात्रियों को मुफ्त वाई फाई सुविधा मिलेगी। रेलवे द्वारा इसकी शुरुआती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
शुक्रवार को रेल टेल कंपनी द्वारा वाई फाई शुरू करने के पूर्व स्टेशन का सर्वे किया गया। सर्वे रिपोर्ट रेल मंत्रालय को भेजी जाएगी। स्वीकृति मिलते ही किऊल स्टेशन पर वाई फाई लगाने का काम शुरू किया जाएगा।
किऊल पूर्व बिहार का लाइफ लाइन जंक्शन है और ए श्रेणी के स्टेशन में शुमार है। रेलवे ने ऐसे सभी स्टेशनों पर वाई फाई की सुविधा से लैश करने की घोषणा कर रखी है। उम्मीद है कि जल्द ही किऊल स्टेशन मुफ्त वाई फाई जोन बन जाएगा।
सीनियर सेक्शन इंजीनियर दूद संचार निलेश कुमार ने बताया कि वाई फाई शुरू करने के लिए रेल टेल कंपनी द्वारा शुक्रवार को स्टेशन का सर्वे किया गया। स्टेशन के किस हिस्से में टावर लगेगा। इसका रेडियस कितनी दूरी की होगी। इसका सर्वे किया गया है। स्वीकृति मिलनेके साथ ही काम शुरू होगा। स्टेशन पर आने वाले यात्री मुफ्त वाई फाई की सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …