Breaking News

विभिन्न शिवालयों में भक्तों का हुजूम उमड़ा।

maxresdefaultदरभंगा। श्रावण महिने के दूसरे सोमवारी को शहर के विभिन्न शिवालयों में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूरी श्रद्धा से पूजा अर्चना की। इस अवसर पर लहेरियासराय के.एम. टैंक स्थित शिव मंदिर में भाड़ी संख्या में भक्तों ने शिव को जल चढ़ाया। मंदिर के आसपास मेला जैसा नजारा दिख रहा था। फूल बेलपत्र फल एवं खिलौने के कई अस्थाई दुकानें भी सज गई है। वहीं मंदिर के प्रधान पुजारी कैलाश नाथ झा ने बताया कि श्रावण महिने में सोमवारी की व्रत को रखकर शिव की पूजा अर्चना एवं जलाभिषेक करने से सभी मनोकामनाऐं पूर्ण होती है। उन्होंने बताया कि मंदिर प्रबंधन की ओर से भक्तों की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। हाॅलांकि प्रशासन द्वारा सुरक्षा की व्यवस्था मुहैया नहीं करवाने को लेकर प्रधान पुजारी ने नाराजगी व्यक्त की।

Check Also

दरभंगा में शराब माफियाओं के मंसूबों पर फिरा पानी, खेतों में छिपाकर रखी करीब ₹6 लाख की शराब जब्त

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में अवैध शराब …

फ्रेशर्स पार्टी ‘आगाज 2026’ :: खेल प्रतियोगिताओं, फूड फेस्ट और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों से तीन दिनों तक गुलजार रहा Target Institute of Medical Science and Technology का परिसर, कई गणमान्य अतिथियों की रही मौजूदगी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर में स्थित Target Institute of Medical Science …

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …