Breaking News

रंग बरसे :: पीएम व राष्ट्रपति ने दी देशवासियों को शुभकामनाएँ, कहा- होली एकता के इंद्रधनुष में भारतीय संस्कृति के विविध रंगों का समुच्चय

देशभर में सोमवार को रंगों का त्योहार होली बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। हर कोई एक दूसरे को रंगों से सराबोर करने के साथ ही ‘बुरा न मानो होली है’ का संदेश दे रहा है। इस मौके पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी होली के अवसर पर अपने ट्विटर संदेश में कहा, ‘देशवासियों को होली के पावन पर्व पर शुभकामनाएं।’ उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्योहार भारतीय संस्कृति के विविध रंगों को एकजुट करता है। उन्होंने देशवासियों को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, ‘वसंत के आगमन का प्रतीक यह पर्व सभी के लिए आशा, प्रसन्नता और कामनाओं की पूर्ति का अग्रदूत है। रंगों का यह त्योहार एकता के इंद्रधनुष में भारतीय संस्कृति के विविध रंगों का समुच्चय है।’ राष्ट्रपति ने कहा, ‘इस दिन हमें जरूरतमंदों और वंचितों में खुशियां फैलाने का काम करना चाहिए। यह त्योहार सभी लोगों के बीच भाईचारा और सौहार्द को मजबूत करता है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्विटर के जरिए देशवासियों को शुभकामना संदेश देते हुए लिखा, ‘होली के पावन पर्व की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।’ उन्होंने रंगों के त्योहार पर खुशी और भाईचारे के बढ़ने की कामना की।

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …