Breaking News

बिहार दिवस पर तीन दिवसीय समारोह बुधवार से, सुनिधि चौहान करेंगी परफॉर्म

पटना : बिहार बुधवार को अपना स्थापना दिवस मनायेगा. इसको लेकर सरकार की तरफ से तीन दिवसीय राजकीय बिहार दिवस समारोह का आयोजन किया गया है.

कार्यक्रम की शुरुआत 22 मार्च को पटना के ऐतेहासिक गांधी मैदान से होगी. यह बिहार दिवस का आठवां समारोह होगा. आठ साल पहले यानि वर्ष 2010 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर बिहार दिवस समारोह मनाने की शुरुआत हुई थी उसके बाद से हर साल 22 मार्च को बिहार दिवस मनाया जाता है.

सरकार की तरफ से शिक्षा मंत्री डॉ. अशोक चौधरी ने राज्यवासियों और सभी राजनीतिक दलों को समारोह में आने का न्योता दिया. 22 मार्च की शाम साढ़े पांच बजे सीएम समारोह का उद्घाटन करेंगे, जबकि 24 मार्च की शाम राज्यपाल रामनाथ कोविन्द समापन करेंगे. आठवें बिहार दिवस का थीम ‘नशा मुक्ति’रखा गया है और इसको केन्द्र में रखकर आठवां बिहार दिवस समारोह मनाया जा रहा है.

सुनिधि चौहान और राजन-साजन मिश्र  करेंगे परफॉर्म

गांधी मैदान में होने वाले बिहार दिवस समारोह को खास बनाने के लिये सरकार की तरफ से खास इंतजाम किये गये है. कार्यक्रम में सिंगर सुनिधि चौहान के अलावा राजन-साजन मिश्र सरीखे शास्त्रीय संगीत के गायक अपना फन प्रदर्शित करेंगे. पटना में होने वाले मुख्य कार्यक्रम में नशा मुक्ति को थीम रखा गया है इसी थीम पर गांधी मैदान में निर्मित सभी पवेलियन के फेसिया बनाए गए हैं.

Check Also

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …