दरभंगा : गरीब गुरबों के सेवा में हमेशा आगे रहने वाले गोपाल जी ठाकुर संघ के कार्य करते हुए सन्1990 ई.में पड़री भाजपा पंचायत से राजनीतिक सफ़र तय करते हुए सन्1994ई.में दरभंगा जिला महामंत्री किसान मोर्चा का दायित्व निभाते हुए सन् 1996ई.में बिरौल अनुमंडल संग़ठन प्रभारी फिर सन् 2003 ई.में काफी संघर्ष और कार्यकर्ताओं की माँग पर सर्वसम्मति से दरभंगा जिला अध्यक्ष पद पर ताजपोशी हुई।पैक्स अध्यक्ष,समस्तीपुर रेलवे परामर्शदाता समिति सदस्य,ललित नारायण विश्वविद्यालय सीनेट सदस्य सहित कई सरकारी और सामाजिक पदों पर रहें,सन् 2010 में बेनीपुर विधान सभा से विधायक बने।
भाजपा जिला मंत्री अशोक नायक ने बेनीपुर के पूर्व विधायक को बधाई देते हुए कहा कि मिथिलांचल के युवा नेता,जुझारू कार्यकर्त्ता और मिथिला के गौरव भाई गोपाल जी ठाकुर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष हैं । पूरे मिथिलांचल में संगठन मजबूत होगी।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !