Breaking News

बिहार :: ट्रेन ठहराव की मांग को लेकर दिल्ली हावड़ा मेन रूट के किऊल जमुई के बीच बंशीपुर स्टेशन पर रेल चक्का जाम.

लखीसराय (रजनिश कुमार)–दिल्ली-हावड़ा रेलखंड के किऊल जमुई के बीच वंशीपुर स्टेशन पर विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने ट्रैक जाम कर दिया है. इससे लोगों की परेशानी बढ़ गयी है, जहां-तहां ट्रेनें रुक गयी हैं. जाम रहने से लोग अपने गंतव्य स्थानों पर नहीं जा पा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार वंशीपुर स्टेशन के पास एक दर्जन से अधिक गांवों के लोगों ने ट्रैक को जाम कर दिया है. इससे इस रूट पर ट्रेन का परिचालन काफी देर से बाधित है. टाटा-छपरा एक्सप्रेस, अमृतसर-हावड़ा एवं धनबाद-पटना इंटरसिटी ट्रेनों के ठहराव की मांग कर रहे हैं. परिचालन बाधित होने के चलते दर्जोनों ट्रेन विभिन्न स्टेशन पर रूकी हुई हैं.
ट्रैक पर प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि झुरिया, महादेवनगर, रामनगर, लाखोचक, पचाम, बन्नुबगीचा, रामसीर, दाढ़ीसीर, बसमठिया, बरारे, खुटापार, बरारे आदि गांवों के लोगों का एकमात्र साधन ट्रेन है. उन्हें कहीं जाने के लिए वंशीपुर स्टेशन आना पड़ता है, लेकिन यहां ट्रेनों की सुविधा नहीं रहने से लोगों को कहीं आने जाने में दिक्कत हो रही है ग्रामीणों का कहना है कि किऊल ऐसे बड़े जंक्शन पर भी एक दर्जन ट्रेनों का का ठहराव नहीं है तब वंशीपुर स्टेशन में कहां से रहेगी रेलवे इन सभी स्टेशनों पर ध्यान नहीं दे रहा है क्षेत्र की जनता ने बार बार मुद्दा उठाया लेकिन रेलवे ध्यान नहीं दे रहा है ग्रामीणों ने अपनी मांगों के संबंध में पूमरे के महाप्रबंधक से लेकर मुंगेर की सांसद वीणा देवी तक को ज्ञापन दिया है. लोगों का कहना है कि पटना-धनबाद, टाटानगर-छपरा व हावड़ा-अमृतसर एक्सप्रेस का वंशीपुर स्टेशन पर ठहराव दिया जाये. इससे एक हद तक लोगों को राहत मिलेगी.

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …