Breaking News

बिहार :: टीईटी के लिए ऑनलाइन आवेदन अब शनिवार से

पटना : टीईटी के लिए अब शनिवार से ऑनलाइन आवेदन लिया जायेगा. बिहार बोर्ड की ओर से इसके लिए गुरुवार से आवेदन लिया जाना था. लेकिन, टीइटी आवेदन के संबंध में जारी विज्ञप्ति में कुछ त्रुटियां पायी गयीं. इससे पोर्टल गुरुवार को लाइव नहीं हो सका. इसमें सुधार के लिए बोर्ड ने एक दिन का समय मांगा है. शुक्रवार को इसमें सुधार कर अगले दिन से आवेदन लिया जायेगा. राज्य में छह साल बाद टीइटी का आयोजन हो रहा है. लेकिन, इस इसमें शामिल होने के लिए जो अधिकतम उम्र सीमा तय की गयी है, उससे सैकड़ों बीएड डिग्रीधारी वंचित रह जायेंगे. राज्य सरकार ने इसके पहले 2011 में टीइटी के लिए विज्ञापन जारी किया था.

इसके एक साल बाद 2012 में परीक्षा हुई थी. तब से  युवाओं की ओर से टीइटी की लगातार मांग की जा रही थी. केंद्र की ओर से प्रतिवर्ष दो बार सीटीइटी का आयोजन होता है. वहीं, राज्य सरकार में छह साल बाद टीइटी लेने का फैसला हुआ है. गुरुवार को प्रभात खबर के दफ्तर में कई बीएड डिग्रीधारियों ने फोन कर कहा कि यदि उम्र सीमा नहीं बढ़ायी गयी, तो वर्षों से जिस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे, उसमें बैठने का अवसर ही नहीं मिल पायेगा. बीएड डिग्रीधारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी से हस्तक्षेप करने की मांग की. बीएड डिग्रीधारियों ने कहा कि  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 18 दिसंबर, 2015 को नयी सरकार बनने के तत्काल बाद शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में टीइटी आयोजित करने का निर्देश दिया था.

गौरतलब है कि टीइटी के लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने सामान्य कोटि के पुरुषों के लिए अधिकतम उम्र सीमा 35 वर्ष, जबकि महिलाओं के लिए 38 वर्ष निर्धारित की है. पिछड़ा व अति पिछड़ा वर्ग के पुरुष व महिलाओं के लिए 38 वर्ष और एससी व एसटी के पुरुष व महिलाओं के लिए अधिकतम उम्र सीमा 40 वर्ष तय की है. पहली से पांचवीं कक्षा के लिए न्यूनतम उम्र सीमा  18 वर्ष और छठी से आठवीं कक्षा के लिए 21 वर्ष तय की गयी है.

Check Also

दरभंगा स्नातक सीट पर RJD का बड़ा उलटफेर, अनिल झा ने भाजपा के सर्वेश कुमार को हराया

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो दरभंगा। बिहार विधान परिषद चुनाव में दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …

दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। वैशाली के मुस्लिम विद्वानों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों और सामाजिक …