Breaking News

बिहार :: निजी विद्यालयों की अब खैर नहीं, 25% गरीब बच्चों का नामांकन नहीं लेने पर होगी कार्रवाई

पटना : राज्य के मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में 25 फीसदी गरीब बच्चों का नामांकन नहीं करने वाले स्कूलों पर सरकार कार्रवाई करेगी. इसके लिए शिक्षा विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है. विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन ने निर्देश दिया है कि मुफ्त व अनिवार्य शिक्षा के तहत मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों के क्लास एक में नामांकन की कुल सीटों में 25 फीसदी सीटों पर गरीब तबके के बच्चों को लिया जाये. इसमें बच्चों का दो स्तर रखा गया है.

अलाभकारी समूह में  अनुसूचित जाति, अनुसूचित जन जाति, पिछड़ा वर्ग, अत्यंत पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक समूह के बच्चे जिनके माता-पिता या अभिभावकों की वार्षिक आय एक लाख रुपये तक ही हो, उन्हें नामांकित किया जाये. वहीं, कमजोर वर्ग के बच्चों में इन जातियों के अभिभावकों की वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम हो.

आरके महाजन ने निर्देश दिया है कि 25 फीसदी नामांकन में आधी सीटें लड़कियों के लिए रिजर्व रहेगी. प्रारंभिक स्कूलों में क्लास एक या नर्सरी में बच्चों का नामांकन रेंडम तरीके से किया जायेगा. निजी स्कूलों के प्रबंधन समिति इन नियमों का पालन कर ऐसे बच्चों का नामांकन करेगी. शिक्षा विभाग ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को भी इसकी मॉनीटरिंग करने का निर्देश दिया है. डीइओ की अध्यक्षता में गठित त्रिसदस्यीय समिति भी हर महीने इसकी मॉनीटरिंग कर रिपोर्ट देगी.

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …