Breaking News

बिहार :: मोबाइल से बात करते​ पकड़ाये कैदियों ने जेल प्रशासन को पीटा, बजी पगली घंटी

दरभंगा : सोमवार को कैदियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच जम कर झड़प हुई. झड़प का कारण जेल में बंद कैदी को मोबाइल पर बात करने से रोकना बताया जा रहा है.

पुलिस और कैदियों के बीच हुई हिंसक झड़प से जेल में अफरातफरी मच गयी और प्रशासन को पगली घंटी बजानी पड़ी. दरभंगा जेल के प्रभारी अधीक्षक आर के दिवाकर  के मुताबिक जेल में बंद कैदी मोबाइल पर बात कर रहा था इस दौरान डयूटी पर तैनात एक सिपाही की नजर उस कैदी पर पड़ी तो वह मोबाइल जब्त करने कैदी के पास पहुंचा. इस बात पर कैदियों ने उस सिपाही पर हमला करते हुए मारपीट की और पुलिसकर्मी की वर्दी तक को फाड़ दिया.

जब कैदी आक्रामक होने लगे तो सुरक्षा में तैनात पुलिस ने पगली घंटी को बजाते हुए इस की सूचना वरीय अधिकारियों दी. इस दौरान कैदियों और पुलिस के बीच मारपीट भी हुई. इस घटना के बाद जिले के वरीय पुलिस अधिकारी सहित पुलिस बल जेल में पहुंचकर छापेमारी की.

जेल में की गई छापेमारी में कई मोबाइल मिलने की भी बात सामने आयी है. इस मामले में जेल प्रबंधन ने 5 कैदियों पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. गौरतलब है कि दरभंगा जेल से लगातार रंगदारी मांगने और फेसबुक वाट्सएप्प अपडेट करने की सूचना के बाद जहां जेल के अधिकारी के बीच बड़ा फेरबदल किया गया था और जेल में सख्ती की जा रही है.

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …