Breaking News

बिहार :: रेल चक्का जाम का दिखा असर डीआरएम सांसद विधायक करेंगे स्टेशन का निरीक्षण|

लखीसराय ( रजनीश कुमार)– दिल्ली हावड़ा मेन लाइन एवं पूर्व मध्य रेल के किऊल जमुई रेलखंड के बीच बंशीपुर रेलवे स्टेशन पर ग्रामीणों द्वारा 7-4-2017 को गाड़ी ठहराव को लेकर रेल चक्का जाम का असर दिखने लगा है. गाड़ी ठहराव को लेकर विशाल जन आंदोलन बंशीपुर स्टेशन पर जो हुआ उसका प्रतिफल देखने एवं सुनने को मिलेगा। जी हां 15-4-2017 को पूर्व मध्य रेलवे के डिविजनल रेलवे प्रबंधक दानापुर डीआरएम एवं मुंगेर संसदीय क्षेत्र की सांसद बीना देवी एंव पूर्व सांसद सूर्यभान सिंह वंशीपुर स्टेशन का निरीक्षण करेंगे ज्ञात हो कि बंशीपुर स्टेशन पर यात्री सुविधा रेलवे फ़ुट ओवर ब्रिज एवं (13331- 13332)पटना धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस(18181-18182) टाटा छपरा एक्सप्रेस (13049-13050) अमृतसर हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव के लिए आंदोलन किया गया था. सांसद बीना देवी के साथ दानापुर डीआरएम जिले के विभिन्न स्टेशनों का भी निरीक्षण करेंगे जिसमें किउल लखीसराय मननपुर भलूई बड़हिया डुमरी स्टेशन शामिल है.

बंशीपुर स्टेशन कार्यक्रम स्थल पर सुर्यगढा क्षेत्र विधायक पहलाद यादव चानन प्रखंड प्रमुख प्रियंका कुमारी भी मौजूद रहेंगे.डीआरएम के विभिन्न स्टेशनों के निरक्षण के तहत सूर्यगढ़ा विधायक पहलाद यादव अपने आवास के नजदीक

किऊल रेलवे स्टेशन पर भी ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा उठाएंगे चारो दिशाओं का का मुख्य स्टेशन किऊल में 14 ट्रेनों का ठहराव एवं यात्री सुविधाएं मॉडल स्टेशन पर डीआरएम के समक्ष अपनी बात रख सकते हैं वंशीपुर स्टेशन कार्यक्रम स्थल पर विक्की कुमार युवा छात्र नेता के साथ लाखोचक गोहरी खुटुपार पंचायत की जनता रहेंगे मौजूद।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …