Breaking News

रामबाग परिसर स्थित डॉक्टर संजीव के गाड़ी से मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश।

दरभंगा :: आज सुबह रामबाग परिसर में काली मंदिर के पास से डॉक्टर संजीव की गाड़ी से एक युवक का लाश मिला । युवक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है ,देखने से उसकी उम्र करीब 35 वर्ष लग रही है ,और वेशभूषा से भिखारी जैसा प्रतीत हो रहा है । आज सुबह जब डॉक्टर संजीव अपने बच्चे को स्कूल से छोड़कर आ रहे थे तब उन्हें अपनी गाड़ी में कोई बैठा हुआ दिखा तो उन्होंने जाकर देखा और मृत जैसा दिखने पर उन्होंने तुरंत विश्व विद्यालय थाना में सूचना दी जिसके बाद मौके पर विश्वविद्यालय थाना से पुलिस पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया । डॉक्टर संजीव से पूछने पर पता चला कि रात में गाड़ी खुली हुई रह गई थी जिससे वह व्यक्ति रात में गाड़ी में जा कर सो गया होगा और किसी कारणवश उसकी मृत्यु हो गई होगी । विश्वविद्यालय थाना के द्वारा इस मामले की जांच चल रही है ।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …