लखीसराय [रजनिश कुमार]— लखीसराय जिले से क्राइम घटने का नाम ही नहीं ले रहा है ताजा घटना जिले की मेदनी चौकी की है। लड़की से दुष्कर्म कर उसका गला घोंटा, फिर तेजाब (एसिड) से जला डाला। उसका शव मेदनीचौकी थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के पास मुंगेर-लखीसराय एनएच 80 पर हुआ।फिलहाल, शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। लखीसराय जिले मे ऐसीड का खतरनाक इस्तेमाल वाली ऐसी घटना पहली बार नहीं हुई है पहले भी इस तरह की घटना हो चुकी है पुलिस के अनुसार शव देखकर प्रथमदृष्टया प्रतीत होता है कि रस्सी से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को रसूलपुर गांव के पास फेंककर पहचान छिपाने के लिए उसपर एसिड उड़ेला गया। एसिड उसके चेहरे के बदले छाती पर गिरी इस कारण छाती जली हुई थी। लड़की की वेशभूषा से लग रहा है कि उसे यात्रा के दौरान ट्रैप किया गया होगा।आशंका है कि हत्या के पहले लड़की के साथ दुष्कर्म किया गया। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम से पहले करने से इन्कार किया है। मेदनी चौकी थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि लड़की बाहर की है। उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।
Check Also
दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …
लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …
दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !