Breaking News

बिहार :: डीआरएम के आते ही उजड़ जाता है लोगों का रोजगार |

लखीसराय– (रजनीश कुमार)– लखीसराय किऊल मननपुर भलुई लखीसराय जिले के पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर डिवीजन में पड़ने वाले मुख्य स्टेशन है इन स्टेशनों के पास रेलवे की जमीन पर लोग दुकान लगा कर चाय नास्ता फल-सब्जी भोजन और अन्य प्रकार की दुकान खोलकर अपना रोजगार करते हैं रेलवे की जमीन पर सबसे बड़ी बाजार लखीसराय किऊल और मननपुर में लगती है लेकिन जीएम डीआरएम या रेलवे के अन्य अधिकारियों की आने की आहट सुनने के बाद रेलवे प्रशासन द्वारा यहां पर लगे दुकानों को उजाड़ दिए जाते हैं दुकानदारों के अनुसार रेलवे प्रशासन को दुकान लगाने का पैसा तक दिया जाता है स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि रेलवे के जमीन को आवंटित कर उन्हें दुकान लगाने का आदेश मिल जाए ताकि उनका रोजगार मिल सके क्योंकि कई दुकानदारों का परिवार इसी पर निर्भर है स्टेशनों पर समुचित व्यवस्था ना रहने पर यात्री खाना खाने नाश्ता या चाय तक पीने के लिए इन्हीं दुकानों का रुख करते हैं स्टेशनों पर से दुकानों को हट जाने से स्टेशन विरान सा दिखने लगता है

सबसे ज्यादा तो किऊल स्टेशन का हाल खराब है यहां दुकान हटने से बड़ी संख्या में यात्री खाने के लिए इधर-उधर भटकते है किऊल झाझा रेलखंड और किऊल स्टेशन पर डीआरएम या रेलवे के बड़े अधिकारियों का लगातार आना जाना लगा रहता है हाल में ही 15-4-2017 को मुंगेर सांसद वीना देवी दानापुर डीआरएम ने किऊल बड़हिया लखीसराय बंशीपुर मननपुर भलुई स्टेशनों का निरक्षण किया था तब बड़हिया से लेकर भलुई तक स्टेशनों से दुकानों को हटा दिया गया था जिसमें छोटे वर्ग के लोग जो दुकान चला कर रोजगार करते हैं उन्हें बड़ा नुकसान का सामना करना पड़ा था रेलवे अगर जमीन आवंटित कर इन दुकानदारों को दुकान लगाने का आदेश दे दे तो बड़े तौर पर लोगों को रोजगार यहां मिल सकता है

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …