Breaking News

बिहार :: महादलित सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड का निर्माण कार्य 30 अप्रैल तक करें पूरा, विकास मित्रों की बैठक में जिला कल्याण पदाधिकारी ने दिए निर्देश

दरभंगा : जिला कल्याण पदाधिकारी के अध्यक्षता में समाहरणालय अवस्थित बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अम्बेदकर सभागार में विकास मित्रों की बैठक हुई। जिसमें महादलित सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड निर्माण एक महादलित विकास मिशन द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई। बैठक में उपस्थित सभी विकास मित्रों को निदेशित किया गया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं में महादलित समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित कराने में सहयोग करें। जिला अन्तर्गत कुल 81 महादलित सामुदायिक भवन-सह-वर्कशेड का निर्माण कराया जा रहा है। जिसमें 57 योजनायें पूर्ण हो चुकी है तथा शेष 24 योजनायें निर्माणाधीन है। सभी अपूर्ण योजनाओं को 30 अप्रैल 2017 तक पूरा कराने का निर्देश दिया गया।

Check Also

दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दिव्यांगजनों को सशक्त, आत्मनिर्भर एवं समाज की मुख्यधारा …

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …