Breaking News

बिहार :: ससमय टीडीएस राशि जमा नहीं करने वालों पर होगी एफआईआर – डीएम

दरभंगा : जिला पदाधिकारी डॉ चन्द्रशेखर सिंह की अध्यक्षता में आंतरिक संसाधन एवं राजस्व से संबंधित समीक्षात्मक बैठक कार्यालय प्रकोष्ठ में आहूत की गई।

सर्वप्रथम आंतरिक संसाधन संग्रहण की समीक्षा की गई। वाणिज्य कर विभाग ने सालाना लक्ष्य के विरूद्ध 88 प्रतिशत राजस्व संग्रहण किया। समीक्षा के क्रम में वैसे 29 पंचायत की चर्चा की गई, जिनसे टी0डी0एस0 के एवज में प्राप्त चेक कैश नही हो पाया और लगभग जिला के 30 प्रतिशत पंचायतों में टी0डी0एस0 राशि जमा नही किया। जिलाधिकारी ने ऐसे सभी पंचायतों को नोटिस देने का एवं कानूनी कार्रवाई प्रारंभ करने का निदेश दिया। निबंधन विभाग ने वित्तीय वर्ष 2016-17 में कुल – 99 करोड़ 95 लाख का राजस्व संग्रहण किया। परिवहन विभाग ने 36 करोड़ 20 लाख का एवं खनन विभाग ने 18 करोड़ 68 लाख का राजस्व संग्रहण किया। जिला के कुल 256 ईंटा भट्टा में से 185 ईंटा भट्टा के मालिक ने टैक्स जमा किया है, शेष वैसे 71 ईंटा भट्टा संचालकों के विरूद्ध नोटिस निर्गत करने का निदेश दिया गया, जिन्होनें टैक्स जमा नहीं किया है। 30 मार्च के बाद विलम्ब शुल्क के राशि के साथ 30 जून तक ईंटा भट्टा संचालक टैक्स जमा कर सकते है। 30 जून के बाद टैक्स नही देने पर नोटिस निर्गत करते हुए एफ0आई0आर0 दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी। माप-तौल निरीक्षक को छापामारी कर दूकानों में जाँच करने का निदेश दिया गया।
अंचलाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि आर0टी0पी0एस0 सरकार के सर्वोच्च प्राथमिकता सूची में है। अतएव इसमें किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नही की जाएगी। म्यूटेशन, एल0पी0सी0 को वेबसाईट पर ससमय अपलोड करने का निदेश दिया गया। इसमें शिथिलता बरतने वाले अंचलाधिकारियों के विरूद्ध कठोर प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।आर0टी0पी0एस0 काउण्टरो के रख-रखाव एवं रंग-रोगन हेतु विशेष आवंटन दिये जाने की जानकारी दी गई एवं निदेश दिया गया कि प्राप्त आवंटन से आर0टी0पी0एस0 काउण्टर के पास प्रथम एवं द्वितीय अपीलीय अधिकारी का नाम, पदनाम, मोबाईल नम्बर प्रदर्शित करने हेतु दीवाल लेखन करवावें। सैरात बन्दोबस्ती, नीलामपत्र वाद, सरजमीनी सेवाएँ की विस्तृत समीक्षा की गई। सैरात को परता घोषित करने के पूर्व अंचलाधिकारियों को स्वयं स्थल निरीक्षण कर प्रतिवेदन भेजने का निदेश दिया गया। लोक शिकायत निवारण कार्यालयों से प्राप्त परिवाद पत्रों को ससमय निष्पादित नही किये जाने पर जिलाधिकारी ने अंचलाधिकारियों के समक्ष अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होनें स्पष्ट शब्दों में तय समय सीमा के अन्दर परिवाद पत्रों में आये समस्याओं का वास्तविक निदान करने का सख्त निदेश दिया। उक्त बैठक में अनुमण्डल पदाधिकारी बिरौल मो0 शफीक, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता, बेनीपुर मो0 अतहर, भूमि सुधार उप समाहर्त्ता सदर प्रिय रंजन राजू, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार, जिला स्तरीय पदाधिकारीगण एवं सभी अंचलाधिकारीगण उपस्थित थे।

Check Also

Cyber Attack :: देश की साइबर सिक्योरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला, पाकिस्तान या चीन के हैकर्स पर शक

  डेस्क। देश की साइबर सेक्यूरिटी संभालने वाली टीम पर ही साइबर हमला हो गया। …

सृष्टि फाउंडेशन द्वारा रामस्तुति की मनमोहक प्रस्तुति

डेस्क। दरभंगा राज परिवार के युवराज कुमार कपिलेश्वर सिंह द्वारा रामनवमी के पवित्र दिन महाराज …

दरभंगा में बस एक्सीडेंट :: शोभन बाईपास पर हाइवा ट्रक से टक्कर, गड्ढे में पलटी कई जख्मी

डेस्क। बिहार के दरभंगा से बड़ी खबर आ रही है। दरभंगा में शोभन बाईपास पर …