Breaking News

जेईई मेन में 100% अंक लाकर कल्पित वीरवल ने रचा इतिहास, कंपाउंडर का बेटा है कल्पित

उ.सं.डेस्क : राजस्‍थान के उदयपुर के रहने वाले कल्पित वीरवल ने ज्‍वाइंट एंट्रेंस एग्‍जामिनेशन यानी JEE मेन में टॉप किया है. कल्पित ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं. यह एग्‍जाम विभिन्‍न इंजीनियरिंग कॉलेजों, जिनमें आईआईटी भी शामिल हैं, में एडमिशन के लिए आयोजित किया गया था. इसका रिजल्‍ट सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन यानी CBSE ने जारी किया.

कल्पित ने जेईई मेन में 360 में से 360 अंक हासिल किए हैं. कल्पित जनरल के साथ-साथ एससी कैटेगरी में भी टॉपर है।इससे पहले उन्‍होंने इंडियन जूनियर साइंस ओलंपियाड और नेशनल टेलेंट सर्च एग्‍जामिनेशन में भी टॉप किया है.

कल्पित के पिता पुष्कर वीरवल उदयपुर के एक सरकारी अस्पताल में कंपाउंडर के पद पर हैं और उनकी मां पुष्पा वीरवल सरकारी स्कूल में टीचर हैं। कल्पित का बड़ा भाई एम्स में मेडिकल स्टूडेंट है। अपनी इस सफलता पर 17 साल के कल्पित कहते हैं कि जेईई मैन्स को टॉप करना उसके लिए बहुत ही खुशी का पल है। कल्पित ने यह भी बताया कि मैं जेईई मैन्स की जगह जेईई एडवांस की तैयारी कर रहा था जो अगले महीने आयोजित किया जाएगा। कल्पित ने 12वीं के बोर्ड एग्जाम एमडीएस पब्लिक स्कूल से दिए हैं जिसके रिजल्ट का अभी इंतजार है।

सफलता का श्रेय अपने परिवार को देते हुए वीरवल कहते हैं कि उनके परिवार, टीचरों और कोटा की कोचिंग ने उनकी बहुत मदद की। वह 8वीं क्लास से कोचिंग ले रहे थे। यही नहीं अपने परिवार का धन्यवाद करते हुए वो कहते हैं कि मेरी परिवार ने मेरी इतने अच्छे से देखभाल की कि मैं बीमार नहीं पड़ा और मेरी पढ़ाई प्रभावित नहीं हुई। मैंने पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया साइट्स का इस्तेमाल नहीं किया। वीरवल को क्रिकेट, बैडमिंटन, म्यूजिक का बहुत शौक है। कल्पित का अभी करियर को लेकर कोई प्लान नहीं है लेकिन वह आईआईटी मुंबई में एडमिशन लेना चाहता है।

आपको बता दें कि जेईई मैन्स की परीक्षा 2 अप्रैल को ऑफलाइन और 8-9 अप्रैल को ऑनलाइन आयोजित किया गया था।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …