Breaking News

सुनामी ‘बाहुबली 2’ की, अबतक बिक चुके 10 लाख टिकट

उ.सं.डेस्क : बाहुबली 2 की रिलीज़ से चंद घंटे पहले ही बाहुबली- द कंक्लूज़न ने ऑनलाइन बुकिंग का ऐसा रिकॉर्ड बना लिया है, जिसे जानकर इसकी सुनामी को महसूस किया जा सकता है।

मूवी टिकट बुकिंग पोर्टल बुक माई शो ने दावा किया है कि महज़ 24 घंटे में 10 लाख टिकट बुक किए गए हैं। अगर इस दावे को सच माना जाए, तो किसी फ़िल्म के लिए ऐसी दीवानगी नहीं देखी गई है। टिकटों की ये बुकिंग सभी भाषाओं को मिलाकर दर्ज़ की गई है। 28 अप्रैल को बाहुबली 2 रिलीज़ हो रही है। इससे पहले आमिर ख़ान की दंगल के लिए ही ऐसी दीवानगी देखी गई है। बताया जाता है कि दंगल की रिलीज़ के वक़्त शनिवार और रविवार को पोर्टल ने 10 लाख से ज़्यादा टिकट्स की ऑनलाइन बिक्री की थी। दंगल के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शंस में पोर्टल की हिस्सेदारी 35 फीसदी रही।

बाहुबली 2 को एसएस राजामौली ने डायरेक्ट किया है। फ़िल्म में प्रभास, राणा डग्गूबाती, तमन्ना, अनुष्का शेट्टी और राम्या कृष्णनन लीड रोल्स में हैं।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …