Breaking News

यूपी :: अचानक लगी भीषण आग, जली 9 दुकानें लाखों का समान हुआ राख

 लखनऊ(राज प्रताप सिंह) : बख्शी तालाब में सीतापुर रोड एनएच 24 पर शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे दुकानों में अचानक भीषण आग लगने से लोगों में अफरातफरी मच गयी तेज हवा के चलते कुछ ही मिनट में नौ दुकानों में भरा लाखों का सामन राख के ढेर में परिवर्तित हो गया।

शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे बख़्शी का तालाब रोड एनएच 24 पर बख़्शी का तालाब इंटर कालेज के बाउंड्री वाल के किनारे दुकाने धूं-धूं कर जलने लगी तेज हवा के चलने के कारण भीषण आग की लपटो ने मिनटों में नौ दुकानों को अपने चपेट में ले लिया।आस पास के दुकानदार कुछ तो अपनी दुकाने खाली करने में जुट रहे और कुछ आग बुझाने की कोशिस करते रहे।भीषण आग से नरेश शर्मा की चाय की दुकान,सुनील मिश्रा इलेक्ट्रानिक की दुकान,त्रिभवन सिंह बैग की दुकान,सर्वेश माली फूल माला की दुकान,फैजल जूता चप्पल की दुकान,लल्लन रहमानी ब्रास बैंड की दुकान,शिव कुमार माली फूल माला की दुकान,लल्लन की चूड़ी कंगन की दुकान,साजिद पेंटर की दुकान जलकर राख हो गयी।

सूत्रों के अनुसार बख़्शी का तालाब इंटरकालेज में लगे कूड़े के ढ़ेर को जलाया गया था।लेकिन आग जलाने के बाद उसको जलते हुए छोड़ दिया गया।तेज हवा के चलते आग ने भयंकर रूप ले लिया व कालेज की बाउंड्री से सटी दुकाने होने के कारण नौ दुकाने जलकर राख हो गयी जिससे दुकानदारो का दुकानों में भरा लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग की सूचना पर मौके पर बख़्शी का तालाब थाना पुलिस ने तत्काल दमकल बिभाग को सूचना दी सूचना मिलते ही कुछ ही समय में दमकल मशीन मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद बख़्शी का तालाब के नायब तहसीलदार मौके पर पहुंचे उन्होंने दुकानों का जायजा लिया।

बख़्शी का तालाब उपजिलाधिकारी ज्योत्स्ना यादव ने बताया की ये दुकाने अवैध तरीके से लगायी गयी थी।अवैध  होने के कारण इनको सरकार द्वारा कोई भी सहायता प्रदान नहीं की जा सकती।

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …