Breaking News

मानवता शर्मसार :: दोस्तों संग प्रेमी ने प्रेमिका से किया गैंगरेप, दो गिरफ्तार प्रिंस व प्रेमी आकाश अबतक फरार

दरभंगा : दसवीं की छात्रा को शादी का प्रलोभन देकर पहले तो उसका प्रेमी उसे अपने दोस्त के घर ले गया फिर उसने अपने तीन दोस्तों के साथ न सिर्फ गैंग रेप किया बल्कि उसका वीडियो भी बनाया.इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपी कृष्णा महासेठ और सावन कुमार को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन प्रेमी आकाश और प्रिंस अब तक फरार हैं.पुलिस को अबतक आकाश व प्रिंस का कोई सुराग नहीं मिला है.देखना यह कि कब तक पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है? सूत्रों के मुताबिक गैंगरेप के आरोपी रईसजादे हैं शायद इसलिए भी पुलिस दो को ही गिरफ्तार कर मौन हो गई है.

क्या है पूरा मामला

दरभंगा के नगर थाना क्षेत्र के गणेश मंदिर चौक की रहने वाली दामिनी [काल्पनिक नाम ] नाम की लड़की का आकाश महतो से लगभग दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. धीरे-धीरे प्रेम परवान चढाने लगा. प्रेमी आकाश ने भी मौके का फायदा उठा कर अपनी प्रेमिका दामिनी के साथ कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाये और शादी का भी प्रलोभन देता रहा.

इस दौरान आकाश ने दामिनी को झांसे में लेकर उसका अश्लील वीडियो बनाया और अपने दोस्तों को दे दिया. इसकी जानकारी दामिनी को भी नहीं थी. आकाश और उसके दोस्तों ने इसी अश्लील वीडियो का डर दिखा कर दामिनी के साथ कई बार रेप किया. दामिनी के मुताबिक उसका रेप करने से पहले उसे पानी में नशा मिलाकर पीला दिया जाता था.

पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज़ कर दो आरोपी कृष्णा महासेठ और सावन कुमार को गिरफ्तार कर लिया जबकि प्रेमी आकाश और प्रिंस अब तक फरार हैं. पुलिस दोनों लड़कों की गिरफ्तारी के लिये छापेमारी कर रही है.

Check Also

लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन

दरभंगा। स्वर्णिम टाइम्स पर “दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला, …

दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

दरभंगा। बिहार के दरभंगा शहर में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ का मामला प्रकाश में आया …

धर्मांश रंजन उर्फ अंकुर समेत 3 ने दरभंगा स्नातक तथा 5 अभ्यर्थियों ने दरभंगा शिक्षक सीट से नामांकन के लिए कटाया नाजीर रसीद

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार विधान परिषद निर्वाचन के अंतर्गत 05-दरभंगा स्नातक …