पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने टीईटी के आवेदन फॉर्म में गड़बड़ी सुधारने का मौका दिया है. ऑनलाइन आवेदन में कई अभ्यर्थियों ने गड़बड़ियां की है. जिसमें वे 5 से 8 मई तक सुधार सकते हैं. प्रवेश पत्र जारी होने के बाद त्रृटि सुधार नहीं होगा.
बिहार बोर्ड की ओर से दी गई सूचना के अनुसार ऑनलाइन आवेदन में संशोधन वहीं अभ्यर्थी करेंगे जिनकी शुल्क राशि समिति को ऑनलाइन मिल चुकी है. कोटि और पेपर में परिवर्तन में अंतर की राशि अभ्यर्थी को भुगतान करना होगा. तभी उनका उनका ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किया जाएगा.
बिहार बोर्ड के अनुसार अभ्यर्थी जिन्होंने शैक्षणिक और प्रशैक्षणिक योगयता के ड्रॉप बॉक्स में अपना विवरण अंकित नहीं किया है. वे अनिवार्य रूप से अपनी योग्यता अंकित करेंगे.अन्यथा उनके आवेदन को निरस्त कर दिया जाएगा.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !