Breaking News

मतदाता जागरूकता अभियान के तहत प्रकाश उत्सव का भव्य आयोजन, ड्रोन कैमरे में कैद की गई ऐतिहासिक तस्वीर

दरभंगा : मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत शनिवार के सायंकाल दरभंगा जिला मुख्यालय में कर्पूरी चौक पर प्रकाश उत्सव मनाया गया । इस अवसर पर शहर के कर्पूरी चौक को भव्यता पूर्वक सजाया गया था । वोट देने के विभिन्न नारों के साथ हजारों स्कूली बच्चों तथा बाल विकास परियोजना कर्मियों ने मोमबत्तियां जलाकर मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया। मोमबत्तियों के जलते ही पूरा क्षेत्र जगमगा उठा ।

कार्यक्रम का उद्घाटन जिला के उप विकास आयुक्त डा कारी प्रसाद महतो , जिला आईकॉन मणिकांत झा तथा राज्य दिव्यांग आईकान अभ्युदय शरण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बोलते हुए स्वीप कोषांग के वरीय पदाधिकारी तथा जिला के उप विकास आयुक्त कारी प्रसाद महतो ने मतदाताओं को मतदान के दिन अपने बूथ पर जाकर मतदान करने का आग्रह किया । उन्होंने मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं की विस्तार से जानकारी दी ।

उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए जिला के स्वीप आईकॉन मणिकांत झा ने दरभंगा जिले के मतदान प्रतिशत को शीर्ष पर रखने की अपील की साथ ही प्रकाशोत्सव पर अपनी त्वरित रचित गीत सुना कर लोगों को मतदान के प्रति आकर्षित किया । इस अवसर पर राज्य के दिव्यांग स्वीप आईकॉन अभ्युदय शरण ने दिव्यांगो को मतदान में बढ़ चढ़कर भाग लेने का अनुरोध किया।

स्वीप की नोडल अफसर संध्या सुरभि ने कहा कि आज का यह प्रकाशोत्सव मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने में काफी सहायक सिद्ध होगा । उन्होंने मतदाताओं से मतदान के दिन को त्यौहार के रुप मे मनाने की अपील की। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अलका आम्रपाली, जिला शिक्षा पदाधिकारी महेश प्रसाद सिंह, डीपीओ संजय कुमार कन्हैया, स्वीप कोषांग के कर्मी अरुण कुमार राम, मनोज कुमार झा, सीतांबर पाठक, ऋषि कुमार, अमित कुमार, जितेन्द्र, अजय , गंगा सहित अनेक कर्मचारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने मे महती भूमिका निभाई ।

प्रकाशोत्सव मे महात्मा गांधी शिक्षण संस्थान, वुडवाइन माडर्न स्कूल, गुरुकुल पब्लिक स्कूल, सिन्ड्रेला इंग्लिश स्कूल, प्रभात तारा पब्लिक स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं, प्रबंधक, निदेशक,तथा शिक्षकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया । कर्पूरी चौक पर स्वीप कोषांग द्वारा मतदाताओं को मतदान के प्रति प्रतिबद्ध करने के उद्देश्य से एक हस्ताक्षर बोर्ड भी लगाया गया था जिसमें डीडीसी, जिला स्वीप आईकॉन, राज्य दिव्यांग आईकान सहित भारी संख्या में उपस्थित लोगों ने हस्ताक्षर कर मतदान करने का संकल्प लिया।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *