डेस्क : कंट्रोवर्शियल फिल्म ‘कामसूत्र 3D’ की एक्ट्रेस सायरा खान का शुक्रवार को निधन हो गया. आईबी टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक सायरा का निधन कार्डियक अटैक की वजह से हुआ है. ‘कामसूत्र 3D’में सायरा ने चर्चित अभिनेत्री शर्लिन चोपड़ा की जगह ली थी.

फिल्म की रिलीज के दौरान शर्लिन को लेकर काफी विवाद भी हुआ जिसके चलते सायरा जिस पहचान की हकदार थीं वो अभिनेत्री पा ना सकीं. सायरा की मौत पर ‘कामसूत्र 3D’ के निर्माता रुपेश पॉल ने दुख जताया है. सायरा के निधन पर उन्होंने एक एंटरटेनमेंट पोर्टल से बातचीत में कहा, मुझे इस बात की बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी. रुपेश ने बताया कि शर्लिन की जगह लेने के बाद सायरा ने बहुत ही मुश्किलों का सामना किया.

उन्होंने कहा कि सायरा के लिए ये किरदार बेहद ही चुनौतीपूर्ण था. वो एक मुस्लिम परिवार से थीं, जो बहुत ज्यादा रूढ़ीवाद परिवार था. इस वजह से सायरा को फिल्म में लेने में हमें सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा.
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
लेकिन जब सायरा ने किरदार निभाया तो उन्होंने साबित भी कर दिया कि उनसे बेहतर ये किरदार कोई निभा भी नहीं सकता था.

रुपेश ने सायरा की मौत पर संवेदना जताते हुए इस बात पर सवाल उठाया कि सबसे ज्यादा दुःख है कि सायरा के जाने पर उनके प्रति किसी ने भी अपनी संवेदना जाहिर नहीं की. वह एक बेहतरीन अभिनेत्री थीं. मैं उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं. बता दें कि सायरा खान की मौत कार्डियक अटैक से शुक्रवार को सुबह हुई.
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !