Breaking News

चुनाव नहीं लड़ेंगे फातमी, बोले – राजद में तेजस्वी के रहते नहीं लौटूंगा

दरभंगा : पूर्व केन्द्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी ने बड़ा दाव खेलते हुए मधुबनी लोकसभा क्षेत्र से अपना नामांकन वापस ले लिया हैं। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन के आखिरी दिन शक्ति परीक्षण करते हुए पर्चा दाखिल किया था। नामांकन वापस लेने के बाद दरभंगा स्थित अपने आवास पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सेकुलर वोटों का बिखराव नहीं हो और मुस्लिम पर्सनल लॉ वोर्ड के महासचिव वलिरहमानी के आग्रह पर उन्होंने अपना नाम वापस लिया हैं। वहीं उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन छोड़ने की असली वजह बताया कि मायावती ने उन्हें मधुबनी लोकसभा क्षेत्र में प्रचार करने का वक्त नहीं दिया था।

उन्होंने कहा कि उन्हें लालू-राबड़ी से उन्हे कोई शिकवा नहीं हैं, लेकिन तेजस्वी यादव ने अपने बयान में उन्हें ठिकेदारी से लेकर निलंबन तक की बात कही। जिसकी उम्र राजद व जनता दल में उनके किये गये वक्त से छोटा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि अब कभी भी वे राजद में नहीं जाएंगे।

वहीं उन्होंने नीतीश कुमार की जमकर तारीफ करते हुए उनके साथ बिताये गये वक्त को याद किया और कहा कि पहली बार एमपी बनाने में उनका बड़ा हाथ हैं। वहीं दरभंगा से राजद के कदावर नेता व महागठबंधन समर्पित राजद उम्मीदवार अब्दुल बारी सिद्दीकी को लेकर भी कोई वयान नही दिये और कहा कि दो दिनों के अंदर सभी बातों को एक बार फिर से पत्रकार सम्मेलन में रखा जायेगा। पत्रकार सम्मेलन में जदयू नेता अता करीम, राजद नेता शत्रुघ्न प्रसाद यादव आदि उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *