डेस्क : लोकसभा आम निर्वाचन के तृतीय चरण के तहत झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार को सुबह सात बजे से ही मतदान शुरू हो चुका है। शाम छह बजे तक मतदान कराया जाएगा। इस लोकसभा क्षेत्र के कुल 18,52,285 मतदाताओं द्वारा कुल 1929 बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया जाएगा।

शांतिपूर्ण माहौल में निष्पक्ष, स्वच्छ एवं भयमुक्त मतदान संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है। मतदान केन्द्रों पर मतदान दल व सुरक्षा कर्मी भारी संख्या में तैनात है । मतदान प्रारंभ होने से पूर्व मंगलवार को सुबह छह बजे मॉक पोल भी किया गया । शांतिपूर्ण मतदान हेतु बूथों की सुरक्षा के लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिले से सटे भारत-नेपाल सीमा के साथ-साथ अंतर्जिला सीमा को भी सील कर दिया गया है। इसके अलावा 36 जगहों पर ड्राप गेट एवं 10 स्थानों पर चेकिग प्वाइंट की भी व्यवस्था की गई है।

बता दें कि सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डीएम शीर्षत कपिल अशोक ने कहा कि झंझारपुर लोकसभा क्षेत्र के मतदाता निर्भिक होकर मतदान करें। हम आपके लिए हैं। आपको मतदान में कोई असुविधा हो तो तुरंत हमें सूचना दें।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
जिला प्रशासन मधुबनी ने मतदाताओं की सुविधा के लिए कई इंतजाम किए हैं। प्रशासन आपके लिए है। पुलिस भी आपकी मदद के लिए है। साथ ही उन्होंने अपील की वोट देने के लिए घरों से जरूर निकलें। यह आपका अधिकार है। साथ ही उन्होंने कहा कि मतदाता को अगर कोई दबाने या रोकने की कोशिश करेगा तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। आप इसकी सूचना जारी किए गए नंबरों पर भी दे सकते हैं। निकट के थाने में दे सकते हैं।

वहीं मतदान के कार्य को प्रभावित करनेवालों से भी कड़े से कडे़ तरीके से निबटा जाएगा। कहा कि मैं एकबार फिर अपील करता हूं कि मधुबनी की सुधी जनता घरों से बाहर निकलें और पहले मतदान करें। कहा कि आपको असुविधा नहीं हो इसलिए हम पूरी तरह तत्पर रहेंगे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !