दरभंगा : परीक्षा सेन्टर को लेकर एक बार फिर पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर रण क्षेत्र बना। कॉलेज के छात्र और सीतामढ़ी जिले के छात्रों के बीच मारपीट की घटना घटी। जिसमें सीतामढ़ी जिले का एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे ईलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।
- दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन
- दरभंगा में ‘मुस्लिम एलीट्स ऑफ वैशाली’ का विमोचन, प्रोफेसर तरज़ी और सैयद महमूद अहमद करीमी को मिला अलहुदा अवार्ड
- दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन दरभंगा की पहल, सहायक निदेशक आशीष अमन ने लाभुकों को सौंपी ट्राई साइकिल की चाबी
- लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 में 5 नामजद आरोपितों पर कार्रवाई, नाबालिग से छेड़खानी मामले का दरभंगा पुलिस ने किया खंडन
- दरभंगा शहर में 16 वर्षीय नाबालिग लड़की से छेड़छाड़, लहेरियासराय थाना कांड संख्या 529/26 दर्ज 3 हफ्ते बीत जाने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं
घटना को लेकर सीतामढ़ी के छात्र कर्पूरी चौक को घेरकर प्रदर्शन कर रहें हैं, जिसके कारण इस मार्ग पर यातायात अवरूद्ध हो गया है। प्रदर्शनकारी छात्र जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने की मांग कर रहें हैं और अपनी सुरक्षा की बात कर रहें हैं। इधर मारपीट में सीतामढ़ी पॉलिटेक्निक कॉलेज का छात्र मनीष कुमार बुरी तरह घायल हो गया जिसे इलाज के लिए डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में भर्ती कराया गया है। घायल छात्र मनीष कुमार की हालत चिंताजनक बताई जाती है। वहीं चार अन्य छात्र भी मामूली रूप से घायल हो गए हैं। इस संबंध में छात्रों का कहना है कि यह लोग सेंटर बदलने की मांग कर रहे थे।

तभी दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र आक्रोशित हो गए और मारपीट करने लगे। छात्रों का आरोप यह भी है प्रत्येक वर्ष यहां परीक्षा देने जो भी छात्र आते हैं उनके साथ दरभंगा पॉलिटेक्निक कॉलेज के छात्र मारपीट सहित छात्राओं के साथ छेड़खानी भी करते हैं। खबर लिखे जाने तक छात्रों के द्वारा सड़क जाम कर रखा गया है। छात्र अपनी सुरक्षा की मांग और जिलाधिकारी के आने के बाद ही सड़क जाम को हटाएंगे। विश्वविद्यालय थानाध्यक्ष से छात्रों के द्वारा मारपीट के बारे में जानकारी ली गई तो उन्होंने घटना की जानकारी होने से इनकार किया। वहीं छात्रों का आरोप है कि वहां पर उपस्थित पुलिस के डंडे से छात्रों को पिटाई की गई है।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !