Breaking News

आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एक दिवसीय कार्यशाला दरभंगा डीएमसीएच ऑडिटोरियम में आयोजित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट : स्वास्थ्य विभाग, बिहार सरकार द्वारा निर्गत पत्र के आलोक में जिला पदाधिकारी, दरभंगा के आदेशानुसार सिविल सर्जन, दरभंगा डॉ संजीव कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के ऑडिटोरियम में आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना अन्तर्गत निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध करने हेतु से संबंधित विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।

जिसमें आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के विषय पर विस्तृत प्रकाश डाला गया। इसके अन्तर्गत प्रत्येक पात्रता धारित परिवारों को प्रतिवर्ष  05 लाख तक के नि:शुल्क ईलाज करने की सुविधा देय है। जिस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गयी एवं अधिक से अधिक अस्पतालों को इस योजना में सूचीबद्ध होने हेतु अनुरोध किया गया, ताकि अधिक से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ उपलब्ध कराया जा सके।
 

DMCH AUDITORIUM darbhanga

साथ ही जिला कार्यक्रम समन्वयक, आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, दरभंगा, सभी चिकित्सक एवं प्रबंधकों को बताया गया कि आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत सूचीबद्ध होने के लिए, फॉर्म अप्लाई(आवेदन) करने में यदि कहीं भी दिक्कत हो तो संपर्क स्थापित किया जा सकता है।

राज्य स्वास्थ्य सुरक्षा समिति,बिहार से आए हुए सलाहकार श्री रामकृष्ण द्वारा पी.पी.टी के माध्यम से निजी अस्पतालों को सूचीबद्ध होने हेतु उपलब्ध कराए जाने वाले आवश्यक सभी कागजातों को विस्तारपूर्वक बताया गया। साथ ही अभी तक की उपलब्धियां, आयुष्मान भारत अंतर्गत निर्धारित पैकेजो की दर ,लाभान्वितों की संख्या आदि विषयों पर प्रकाश डाला गया।
जिस पर अनेक अस्पतालों द्वारा बताया गया कि बहुत जल्द ही वे आयुष्मान भारत योजना में सूचीबद्ध होने हेतु अपना आवेदन ऑनलाइन पोर्टल पर अप्लाई करेगें।

Ayushman Bharat PM-JAY

कॉमन सर्विस सेंटर के VLE के साथ भी बैठक कर जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान भारत द्वारा दरभंगा जिला में आयुष्मान कार्ड बनाने की उपलब्धि बढ़ाने हेतु निर्देशित किया गया, जिसमें प्रति वी.एल.ई प्रतिदिन एक सौ लाभार्थियों का आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु लक्ष्य निर्धारित किया गया और इस कार्य में शिथिलता बरतने वाले वी.एल.ई को चिन्हित करने का भी निर्णय लिया गया। वी.एल.ई द्वारा बताया गया कि मोबिलाइजेशन के कार्य हेतु आशा की आवश्यकतानुसार सहयोग करने हेतु जिला स्तर से आदेश दिया जाए, ताकि जन-जागरूकता के माध्यम से कार्य की गति को बढ़ाई जा सकें।

कार्यक्रम के अंत में सिविल सर्जन, दरभंगा डॉ संजीव कुमार सिन्हा द्वारा उपस्थित निजी अस्पतालों के चिकित्सकों एवं प्रबंधकों सहित सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यशाला की कार्यवाही समाप्त की गई।

Darbhanga

उक्त कार्यशाला में प्राचार्य, दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल दरभंगा, अधीक्षक, दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल दरभंगा, उपाधीक्षक दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल दरभंगा,अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी दरभंगा, जिला वेक्टर डिजीज रोग नियंत्रण पदाधिकारी दरभंगा, सभी सूचीबद्ध अस्पतालों के अस्पताल प्रबंधक एवं चिकित्सक आयुष्मान भारत योजना दरभंगा जिला अंतर्गत, सभी विभागाध्यक्ष दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, जिला कार्यक्रम समन्वयक आयुष्मान भारत, दरभंगा ,जिला आई.टी मैनेजर, दरभंगा, जिला गैर संचारी रोग पदाधिकारी, दरभंगा एवं सभी निजी अस्पतालों के चिकित्सक एवं अस्पताल प्रबंधक उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *