Breaking News
Home / विशेष / आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को भेजा अलर्ट मैसेज, भारी बारिश की चेतावनी जारी

आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को भेजा अलर्ट मैसेज, भारी बारिश की चेतावनी जारी

डेस्क : मौसम विभाग द्वारा बिहार के लगभग सभी जिलों में बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य सरकार को अलर्ट लेटर जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी इस अलर्ट में राज्य के मुख्य सचिव और आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव को इस बात की जानकारी दी गई है कि बिहार के कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश अगले कुछ दिनों में होने वाली है जबकि कई जिलों में भारी बारिश का दौर जारी रहेगा।

मौसम विभाग ने जो अलर्ट जारी किया है उसके मुताबिक बांग्लादेश के ऊपर कम दबाव का एक चित्र बना हुआ है। जिसके कारण उत्तरी पश्चिमी विश्व की स्थिति बनी हुई है। इस वजह से बिहार में बहुत भारी बारिश की आशंका है

Heavy Rain Bihar

मौसम विभाग के अलर्ट में बताया गया है कि 29 जुलाई और 30 जुलाई को बिहार के ज्यादातर जिलों में भारी बारिश होगी। जबकि कुछ जिलों में बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है भारी बारिश का अलर्ट जिन जिलों में जारी किया गया है। वहां एक दिन में लगभग 65 मिलीमीटर बारिश हो सकती है। जबकि भारी बारिश के अलर्ट वाले जिलों में 115 मिलीमीटर बारिश हर दिन रिकॉर्ड हो सकती है।

29 और 30 जुलाई को जिन जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उनमें नवादा, बांका, जमुई, भागलपुर, गया, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नालंदा, पटना, जहानाबाद, वैशाली, अरवल ,और औरंगाबाद जिले शामिल हैं। 29 जुलाई की सुबह से लेकर 30 जुलाई तक के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Weather Alert

जबकि कई जिलों में 30 और 31 जुलाई को बहुत भारी बारिश का अलर्ट दिया गया है। इनमें गया, नवादा, औरंगाबाद, कैमूर, रोहतास, नालंदा और भोजपुर जिले शामिल है। मौसम विभाग की तरफ से अलर्ट मिलने के बाद राज्य सरकार अभी से एक्शन मोड में आ गई है। आपदा प्रबंधन विभाग ने सभी जिलों को अलर्ट मैसेज जारी कर दिया है।

Check Also

शंकर झा द्वारा लिखित पुस्तक का DGP ने किया विमोचन

शंकर झा द्वारा लिखित ‘छत्तीसगढ़ भंडार क्रय नियम और जेम पोर्टल से शासकीय क्रय’ पुस्तक का DGP ने किया विमोचन

रायपुर। नवा रायपुर स्थित पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम द्वारा ‘छत्तीसगढ़ भंडार …

आज से बुर्का पहनना बैन, लगेगा 96 हजार का जुर्माना

डेस्क। स्विट्जरलैंड में आज से पब्लिक प्लेस में बुर्का, हिजाब या किसी अन्य तरीके से …

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राजेंद्र कर्ण मनोनीत

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनूप श्रीवास्तव, मुख्य संरक्षक, और राष्ट्रीय कार्यकारिणी …