Breaking News

लापरवाह आवास सहायक पर होगी कार्रवाई – डीडीसी

दरभंगा / जाले : उपविकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो ने प्रखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रगति की समीक्षा की। समीक्षा में कार्य के प्रति लापरवाही बरतने वाले आवास सहायकों पर कारवाई करने का आदेश दिया। वे आज प्रखंड के ई-किसान भवन में योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। इस कार्यवाइ की जद में ब्रह्मपुर पश्चिमी व अहियारी दक्षिणी पंचायत के आवास सहायक नागेश्वर यादव आए। इनके पंचायत ब्रह्मपुर पश्चिमी व अहियारी दक्षिणी में आबंटित 73 आवास अपूर्ण पाए गए।

वहीं सहसपुर के आवास सहायक रविन्द्रनाथ इनके पंचायत में 103 लाभार्थियो में 42 ने आवास राशि उठाव कर आवास निर्माण ही नही किया है। जिला विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद ने बताया कि वर्ष 2016-17 व वर्ष 2017- 18 में 4929 लाभार्थियो को आवास निर्माण की स्वीकृति देकर प्रथम किस्त का भुगतान कर दिया गया था। लोकसभा चुनाव के कारण आचार संहिता में 271 लाभार्थीओ का भुगतान नही हो सका। जिसमें देउरा बंधौली पंचायत के 48, ब्रह्मपुर पश्चिमी के 50 दोघड़ा के 27 रेबढा के 22 मास्सा के 12 जाले उत्तरी के 12 लाभार्थियो व अन्य का प्रथमकिस्त का भुगतान तीन दिनों के अंदर जियो टैग करने का निर्देश दिया।

प्रखंड क्षेत्र के 4929 प्रथमकिस्त भुगतान पाने वाले में 1241 लोगो ने आवास निर्माण कार्य प्रारम्भ नही किया है, जो लोग निर्माण कार्य नही किए है। वैसे लोगो की सूची सार्वजनिक स्थलों पर लगाने का निर्देश बीडीओ को दिए, जो लाभुक पिल्थ तक निर्माण करने वाले लाभुको को दूसरे किस्त का भुगतान 7-8 जून 2019 तक करने का निर्देश दिए। डीडीसी ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुक एक वर्ष के भीतर आवास निर्माण करते है, तो उनके बैंक एकाउंट में तीनो किस्त की राशि तत्काल ट्रान्सफर कर दिया जाता है। वही 12 माह के बाद रुपए भेजने में कठिनाई होती है। इन्होंने बीडीओ राजेश कुमार को निर्देशित किया कि 1293 लाभार्थियो को दूसरी किस्त एवं 2124 लाभार्थी को तीसरा किस्त का भुगतान की प्रक्रिया प्रारम्भ कर दें। इस बैठक में पर्यवेक्षक मो. नेमतुल्लाह, लेखापाल रविप्रकाश, सहकारिता पदाधिकारी, पप्पू राम आदि शामिल थे।

Check Also

राज्यकर्मी का दर्जा देने की मांग पर दरभंगा में डाटा एंट्री ऑपरेटरों का रोड मार्च, सरकार को दी आंदोलन की चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य डाटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त मोर्चा के …

दरभंगा में Shrivastava Enterprises का भव्य शुभारंभ

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। शहर के मौलागंज में Shrivastava Enterprises का शुक्रवार …

दरभंगा पुलिस की बालमित्र पहल :: सभी 40 थानों में Child Help Desk/Child Corner, DM कौशल कुमार और SSP जगुनाथ रेड्डी ने महिला थाना में फीता काट कर किया उद्घाटन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा।बच्चों को सुरक्षित, संरक्षित एवं बालमित्रवत वातावरण उपलब्ध कराने …