दरभंगा (विजय सिन्हा) : सांसद कीर्ति आजाद ने एम्स को दरभंगा से अन्यंत्र हस्तांतरित करने पर जन आंदोलन करने की चेतावनी दी है। श्री आजाद अपने आवास पर पत्रकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकारों की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र सरकार और राज्य सरकार की मंशा मिथिलांचल की भोली-भाली जनता को छल्ले की है। 
केंद्रीय बजट में बिहार के लिए दूसरा एम्स का प्रावधान किए जाने के बाद भी स्थल चयन में राज सरकार में 3 वर्षों का समय लगा दिया। उन्होंने कहा है कि भौगोलिक दृष्टिकोण से दरभंगा का हक बनने के बाद भी चुनाव के वक्त राज्य सरकार ने डीएमसीएच परिसर का प्रस्ताव एक साजिश के तहत भेजा। उन्होंने कहा कि मानक के अनुरूप नहीं होने का बहाना बताकर केंद्र सरकार ने प्रस्ताव को ठुकरा दिया।

उन्होंने अपने चुनाव लड़ने पर कहा कि अभी किसी दल ने प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की है और न ही यह तय हुआ है कि गठबंधन में कौन लड़ेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही पता चल जाएगा कि दरभंगा से कौन चुनाव लड़ेगा।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !