Breaking News

बिहार :: एसएसपी बाबूराम को लूटेरों का खुला चैलेंज, दरभंगा में दिन-दहाड़े लूटे 1.25 लाख रुपये

दरभंगा : लहेरियासराय थाना से चंद कदम की दूरी पर अपराधियों ने पॉश इलाके से सरकारी योजना का सवा लाख रुपया से भरा झोला मुखिया के हाथ से छीन कर फरार हो गये। घटना की जानकारी जैसे ही वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम को मिली, उन्होंने सभी थाने को अलर्ट करते हुए अपराधियों की धड़-पकड़ के लिए छापामारी करने का आदेश दिया। 

दिन-दहाड़े 3:30 बजे जब अलीनगर प्रखंड के हनुमाननगर पंचायत के मुखिया अनिल कुमार चौधरी और पंचायत सेवक उमेश यादव लहेरियासराय टावर स्थित केनरा बैंक से 3 लाख 25 हजार रूपया निकाल कर पेट्रोल पंप के बगल में खड़ी अपनी कार में बैठने जा रहे थे, तभी लाल रंग के अपाची मोटरसाइकिल पर सवार दो नवयुवक वहां पहुंचे और उनके हाथ से झोला छीनकर बलभद्रपुर की तरफ फरार हो गए। श्री चौधरी ने बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार दोनों नवयुवक 20 से 25 साल के बीच के थे। उन्होंने बताया कि बैंक से उन्होंने सवा तीन लाख रूपया निकाला था, लेकिन 2 लाख रुपए पॉकेट में रख लिया था और सवा लाख रुपया जिसमें 100,500 और 20 रुपये की गड्डी थी, उसे झोले में रखा हुआ था। लेकिन अपराधियों ने सवा लाख रुपए पर ही हाथ साफ किया है। इस संबंध में मुखिया श्री चौधरी ने लहेरियासराय थाने में आवेदन दिया है। वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया है कि जिले में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है और अपराधियों के भागने वाले रास्तों पर पुलिस गस्ती तेज कर दी गई है।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *