Breaking News

बिहार :: दरभंगा में एनएसयूआई का “बेहतर भारत” कार्यक्रम लांच, राष्ट्रीय सचिव देवाश्री बोरा भी हुई शामिल

डेस्क : 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी छात्रों के मुद्दे को राष्ट्रीय एजेंडा में शामिल करेगी। राहुल गांधी ने छात्रों और युवाओ के मुद्दे को बार बार उठाया है। ये बातें दरभंगा पहुंची एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी देवाश्री बोरा ने कही। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने सिर्फ युवाओ को झूठ बोलकर ठगने का काम किया है। लोकसभा चुनाव में भाजपा की हार तय है। पूरे देश के छात्र चाहते है कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने।

 दरभंगा के एम के कॉलेज में शनिवार को “बेहतर भारत” कार्यक्रम एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार और कॉलेज प्रभारी जीशान खान के नेतृत्व में लॉन्च किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एनएसयूआई के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी देवाश्री बोरा और प्रदेश एनएसयूआई के अध्यक्ष चुन्नू सिंह ने किया। 

प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष चुन्नू सिंह ने कहा कि एनएसयूआई की मांग है की बिहार सरकार छात्र अधिकार आयोग का जल्द से जल्द गठन करे। बिहार में लगतार शिक्षा में स्तर गिरते जा रहा है जबकि नीतीश कुमार मौन धारण किये हुए है। इनके मौन को तोड़ने के लिए बिहार के छात्रों को जागना होगा। इस छात्र विरोधी सरकार का डट कर मुकाबला करना होगा। छात्र अधिकार आयोग छात्रो की मांग है इसे सरकार जल्द से जल्द पूरा करे।

 एनएसयूआई जिलाध्यक्ष त्रिभुवन कुमार ने कहा की दरभंगा एनएसयूआई के द्वारा छात्र अधिकार गठन सहित विभिन्न माँगो को लेकर दरभंगा के अलग अलग कॉलेज में अलग अलग तरह से कार्यक्रम के माध्यम से सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि छात्र अधिकार आयोग गठन किया जाए जिसमे छात्रो को विश्विद्यालय और कॉलेज में गिड़गिड़ाने से राहत मिलेगा।

कार्यक्रम में कॉलेज प्रशासन नैय्यर आज़म, ओम प्रकाश, छात्र नेता रजनीश, शादाब खान, कॉलेज अध्यक्ष सौरव कुमार, अंकित सिंह, कुनाल मिश्रा, सोनू आफ़ताब बिहारी, अन्नू कुमारी, स्मृति कुमारी, अंजली कुमारी, चंदा कुमारी, राहुल सिंह, अनुराग सिंह, मिश्रा जी, प्रभाकर, केशव, अशरफ, उमर, अनिकेत, अजय कुमार, अमित कुमार, अरुण बिहारी, साकिब, शंकर सिंह, सनी, राजा, शहबाज, नबिशेर खान, आरजू, अजहर, शमशेर अली, अभिषेक, विक्की सहित सैकड़ों छात्र छात्राएँ उपस्थित थे।

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *