दरभंगा : ऑल इंडिया रिपोटर्स एसोसिएशन के बैनर तले पत्रकारों पर हो रहे हमले को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष भुवन मिश्रा के नेतृत्व में आइरा से जुड़े दर्जनों पत्रकारों ने दरभंगा कमिश्नरी से लहेरियासराय टावर होते हुए जुलुस निकाला और विरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी को महामहिम राज्यपाल के नाम मांग पत्र सौंपा। 
इस मौके पर कौशल किशोर, संजय दास, रवि रंजन, चंद्रप्रकाश, धर्मेंद्र कुमार पांडे, पंकज आनंद, विजय सिंहा, लक्ष्मण कुमार, प्रवीण कुमार, अमर कुमार मिश्रा, राकेश कुमार, अभिषेक कुमार, देवेंद्र कुमार ठाकुर, फिरोज अहमद, अब्दुल कलाम गुड्डू, इरफाना अहमद पैदल, सूरज कुमार, इम्तियाज अहमद, राजीव रंजन, निखिल कुमार, अशोक कुमार, बालेंद्र झा, पंकज महासेठ, अभिनव सिंह आदि मौजूद थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !