Breaking News

बिहार :: सभी बीडीओ का अनिश्चितकालीन हड़ताल 1 फरवरी से

डेस्क : बिहार के तमाम बीडीओ एक फरवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे. बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने अपने आंदोलन को सफल बनाने के लिए बैठक की. इस बैठक के दौरान लिए संकल्प लिया गया कि हर हाल में वे हड़ताल पर जाएंगे. 

बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ ने ऐलान करते हुए कहा है कि सरकार उन लोगों के साथ अन्याय कर रही है. इनलोगों के मुताबिक सरकारी अनदेखी से आजीज होकर सभी बीडीओ को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाना पड़ रहा है. संघ ने कहा कि हड़ताल में होने वाली किसी भी परेशानी के लिए ग्रामीण विकास विभाग जिम्मेदार होगा. बिहार ग्रामीण विकास सेवा संघ के मीडिया प्रभारी राहुल कुमार ने कहा है कि ग्रामीण विकास विभाग के सचिव के आश्वासन के बाद भी हमारे साथ बेरुखी कायम है.

 

दरअसल ग्रामीण विकास संघ बिहार सरकार से बिहार ग्रामीण सेवा पुनर्गठन एवं वेतन विसंगतियों को लेकर लगातार मांग उठाता रहा है. सरकार के द्वारा कई बार आश्वासन देने के बावजूद अब तक कोई पहल नहीं हुई है.

Check Also

शिक्षा व्यवस्था में सुधार से रोजगार तक, इन मुद्दों के साथ स्नातक चुनाव लड़ेंगे डॉ. धर्मांश रंजन

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र में आगामी चुनाव को …

शराब तस्करी मामलों में जब्त 30 वाहनों की दरभंगा में नीलामी, 29.18 लाख रुपये राजस्व संभावित

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन के …

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना :: दरभंगा नगर निगम क्षेत्र में सोलर सेवा सेतु कैम्प का आयोजन, देखें किस तारीख को आपके वार्ड में कैंप

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को जिले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *