दरभंगा : अखिल भारतीय मिथिला राज्य संघर्ष समिति दरभंगा में एम्स की स्थापना को लेकर केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा टाल-मटोल रवैया अपनाने के विरोध में भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्री का घेराव करेगी। पत्रकारों को संबोधित करते हुए विद्यापति सेवा संस्थान के महासचिव और संघर्ष समिति के नेता डॉ. बैद्यनाथ चौधरी बैजू ने कहा कि केन्द्र व राज्य सरकार दरभंगा में एम्स की स्थापना की मामले में टाल-मटोल का रवैया अपनाते हुए मिथिला की भोली-भाली जनता के आंखों में धूल झोंकने का कुत्सित प्रयास कर रही है। 
इसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब वर्षों से डीएमसीएच दरभंगा में चल रहा है, तो वहां एम्स बनाने में दिक्कत होनी की सरकार की ओर से की जा रही अटकलबाजियां समझ से पड़े हैं। इसको लेकर आगामी 31 जनवरी को संसदीय सत्र के दौरान दिल्ली में स्वास्थ्य मंत्री का घेराव कर दरभंगा के बदले किसी और जगह पर एम्स की स्थापना किये जाने की सरकार की मंशा का पर्दाफास किया जाएगा। इस अलावा समिति के बैनर तले आगामी 11 फरवरी को दिल्ली में लंवित मामलों के समर्थन में 8 जगहों पर नाकाबंदी की जाएगी। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संपन्नता के बावजूद यह क्षेत्र आर्थिक पिछड़ेपन का शिकार होने को मजबूर है। उन्होंने लोगों के पलायन की चर्चा करते हुए बाढ़, सुखाड़ के संबंध में बताया कि वर्तमान समय में मिथिला के लोग पीने के पानी को भी मोहताज हो रहे हैं।
प्रेस वार्ता में डॉ. बुचरू पासवान, जीवकांत मिश्र, डॉ. रमेश झा, प्रवीण कुमार झा, विनोद कुमार झा, चंद्रेश, चंद्रमोहन झा परवा, मिथिलेश मिश्र, डॉ. गणेशकांत झा, दिनेश झा, चंद्रशेखर झा बूढाभाई आदि उपस्थित थे।
स्वर्णिम टाईम्स : Swarnim Times आपका अपना इंटरनेट अख़बार !
