Breaking News
Home / बिहार / दरभंगा / ऑल न्यू महिंद्रा थार दरभंगा समेत देशभर में लांच, महज 2 दिनों में 9 हजार बुकिंग

ऑल न्यू महिंद्रा थार दरभंगा समेत देशभर में लांच, महज 2 दिनों में 9 हजार बुकिंग

देखें महिन्द्रा थार लांचिंग वीडियो…

दरभंगा से राजू सिंह की स्पेशल रिपोर्ट : महिंद्रा एंड महिंद्रा चार पहिया वाहन के अधिकृत विक्रेता एनएच 57 स्थित शिव शक्ति वाहन प्राइवेट लिमिटेड शोरूम में रविवार 18 अक्टूबर, 2020 को ऑल न्यू महिंद्रा थार वाहन का लॉन्चिंग किया गया।

सम्मानित मुख्य अतिथि डॉ एस पी सिंह

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल सलाहकार समिति के अध्यक्ष सह पूर्व कुलपति डॉ एस पी सिंह, शिव शक्ति वाहन प्राइवेट लिमिटेड के सीएमडी मिथिलेश कुमार महासेठ एवं द सूर्य नारायण सिंह ने दीप प्रज्वलित कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया। इस मौके पर सीएमडी सहित आगत अतिथियों ने शोरूम में रखे गए महिंद्रा थार गाड़ी का अवलोकन किया।

लांचिंग कार्यक्रम

वहीं शिव शक्ति वाहन प्राइवेट लिमिटेड के जीएम सेल्स कुमार दीपेंद्र ने महिंद्रा थार के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि न्यू थार चार पहिया वाहन कुल तेरह मॉडलों में एवं छह रंगों में उपलब्ध है। इसकी कीमत 9 लाख 80 हजार से लेकर 13 लाख 65 हजार तक है। महिंद्रा थार चार पहिया वाहन जहां सपाट सड़कों पर दौड़ती है, वही पहाड़ी क्षेत्रों में भी सुगमता पूर्वक चलती है। साथ ही यह गाड़ी पेट्रोल तथा डीजल दोनों मॉडलों में उपलब्ध है।

लांचिंग

इस मौके पर शिव शक्ति वाहन प्राइवेट लिमिटेड के जीएम कस्टमर केयर रविशंकर सिंह ने गाड़ी के तकनीकी विशेषताओं के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि महिंद्रा एंड महिंद्रा की थार में अपने प्रत्येक ग्राहकों की चाहत का खास ख्याल रखा गया है।

सीएमडी मिथिलेश कुमार महासेठ

उनके विश्वास पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर सेल्स मैनेजर राजेश मिश्रा, मनजीत मनोहर, मोहन कुमार सहित शिव शक्ति वाहन प्राइवेट लिमिटेड के दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे।

Check Also

दरभंगा में रसोई गैस की होम डिलीवरी शुरू, DSO सुरेश कुमार ने कालाबाजारी करने वालों को दी चेतावनी

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। दरभंगा जिले में एलपीजी गैस की आपूर्ति को …

दरभंगा में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ, आपसी सहमति से विवादों के त्वरित निपटारे पर जोर

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार …

निशांत कुमार के आगमन से बिहार की राजनीति को मिली नई ऊर्जा – राजेश्वर राणा

सौरभ शेखर श्रीवास्तव की ब्यूरो रिपोर्ट दरभंगा। जनता दल (यूनाइटेड) के युवा नेता राजेश्वर राणा …